पिण्डवाड़ा/सिरोही।

कोजरा मे आयोजित महंगाई राहत शिविर में सैकडो की तादात मे लोग आये,भारी तादात मे करवाये रजिस्ट्रेशन।

पिंडवाड़ा निकटवर्ती ग्राम कोजरा आयोजित महंगाई राहत शिविर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचल सिंह बलिया , प्रदेश कांग्रेस सचिव निबाराम गरासिया ,कांग्रेस वरिष्ठ नेता लल्लू राम जी रावल , कांग्रेस जिला परिषद प्रत्याशी जगदीश रायका , नादिया कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नारायण जी चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश रावल कोजरा, ब्लॉक कांग्रेस पिंडवाड़ा के उपाध्यक्ष अमृतलाल लोहार , खुमाराम चौधरी , कोजरा ग्राम पंचायत के सरपंच वरजू देवी रेबारी , सहित समस्त विभागो अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित थे ।जिसमें आज सैकड़ों की तादाद में लोग उमड़े और शिविर के प्रति भारी उत्साह दर्शाते हुए आज भारी तादाद में रजिस्ट्रेशन करवाये, और कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही 10 विभिन्न योजनाओं में से अधिकतर योजना का लाभ मिलने पर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अचलसिंह बालियां बताया की हमारे लोकप्रिय कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत साहब द्वारा गरीब को गणेश मानते हुए आम जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए गांव गांव और नगर के वार्डों में महंगाई राहत शिविर आयोजित कर आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभांश प्रदान किया जा रहा है।

आम ग्राम वासियों को आह्वान करते हुए कहा कि आप ज्यादा से ज्यादा कैंप में पधार कर योजनाओं का लाभ प्राप्त करे।और किसी कारण वश शिविर नहीं आ पाये वो स्थाई केम्पो में आकर अपना पंजीयन करावे। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य बीमा जो करीब 25 लाख का है और दुर्घटना बीमा 10 लाख का दिया जा रहा है ।वही विधवा , वृद, दिव्यांग को ₹1000 पेंशन प्रतिमाह दी जाएगी । उज्जवला योजना के तहत ₹500 में गैस की सुविधा उपलब्ध होगी। वही पशुओं के लिए बीमा निशुल्क किया जा रहा है ।तथा किसानों के लिए कृषि कनेक्शन पर 2000 यूनिट वही घरेलू कनेक्शन प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है वही राशन कीट भी निशुल्क दिए जा रहे है।

Share.
Leave A Reply