आबुरोड /सिरोही,

रिपोर्ट कनैयालाल मकवाणा,

मूंगथला मे मुख्यमंत्री महँगाई राहत स्थाई कैम्प की हुई शुरुआत ।

ग्राम पंचायत मूंगथला में 6 दिनों के लिए मुख्यमंत्री महंगाई राहत स्थाई कैम्प का शुभारंभ युवा काँग्रेस अध्यक्ष चेतन चौहान के द्वारा किया गया। कैम्प प्रभारी बीसीएमओ गौतम जी मुरारकाजी , नायब तहसीलदार श्रीमान कालूराम जी बामणिया, VDO गणेश जी, डॉ रणवीर मीणा जी,पटवारी अशोक सिंह जी, IA जगदीश जी, CHO राजकुमार जी, ANM चेतना, अनिता बैरवा, पूजा कुंवर, विशाल धवलेशा, देवेंद्र, दिलीप माली,रुक्मणी खंडेलवाल, मनोज कुमार, ऑपरेटर गोगराम, आबीद खान आदि ने पूरे दिन लोगो के रजिस्ट्रेशन में मदद की एव गारंटी कार्ड वितरित किये।

चेतन चौहान ने बताया कि एक ओर पंचायती राज कर्मचारी हड़ताल पर थे और सुबह 9 बजे बाद सूचना मिली लेकिन फिर भी सभी व्यवस्थाए करवाई एवं स्थाई कैम्प के पहले दिन 264 लोगो रजिस्ट्रेशन करवाया। कैम्प में लोगो को महंगाई से राहत के गारंटी कार्ड मिलने से युवा,महिलाओं एवं बुजुर्गों सभी के चेहरे खिल उठे तथा आदरणीय मुख्यमंत्री गहलोत साहब का आभार व्यक्त किया। साथ अचानक कैम्प के आयोजन की सूचना से कई समस्याओ का भी सामना करना पड़ा जिसके लिए कैम्प प्रभारी जी से बात करके स्वयं ने व्यवस्थाएं करवाई एवं पूरे दिन कैम्प में अपनी सेवा दी तथा आमजन की मदद की तथा आमजन से ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाने के लिए आग्रह किया।

Share.
Leave A Reply