श्री भगीरथेश्वर महादेव मंदिर सगरवंशी समाज की शोभा यात्रा में जम कर थिरके युवा व नर नारी,
सिरोही(हरीश दवे)
श्री भागीरथेश्वर जी महादेव का 47 वा वार्षिक महोत्सव व सामाजिक सम्मेलन आज प्रारम्भ हुआ पहले दिवस सात बजे ध्वजारोहण व पूजा आरती व ढाई बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भागीरथ मन्दिर से विशाल शोभायात्रा निकली जो सदर बाजार,नीलमणि चौक,राज माता धर्म शाला,सरजावाव दरवाजा होते हुए गुजरी।

जिसमे डीजे की धुन में युवा व युवती थिरक रहे थे व महिलाओं ने गरबों का आनन्द लिया।शोभायात्रा पुनः पुनः मन्दिर प्रांगण में विसर्जित हुई।जहाँ महाप्रसादी का आयोजन हुआ।इस अवसर पर सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा ने भी भागीरथ महादेव के दर्शन किये व पूजा अर्चना की व सामाजिक सम्मेलन में हिस्सा लिया।

