शिवगंज(हरीश दवे)
बुद्ध पूर्णिमा पर विधायक लोढ़ा ने महात्मा बुद्ध को अर्पित की पुष्पांजलि ।
विधायक ने कहा मानवता की बुनियाद पर आधारित समाज की संरचना के पक्षधर थे महात्मा गौतम बुद्ध ।
मानवता की बुनियाद पर आधारित समाज की संरचना के पक्षधर महात्मा बुद्ध के अवतरण दिवस बुद्ध पूर्णिमा पर्व शहर में उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर इन्द्रा कॉलोनी मार्ग पर स्थित महात्मा बुद्ध पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा सहित पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची एवं प्रबुद्धजनों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाकर उन्हें श्रद्धा से याद किया।इस अवसर पर विधायक लोढ़ा ने कहा कि आज से हजारों साल पहले महात्मा बुद्ध ऐसे महामानव हुए जिन्होंने जाति विहिन समाज की कल्पना की थी। मानवता की बुनियाद पर आधारित समाज की संरचना उनका लक्ष्य था। यहीं वजह है कि आज हजारों साल बाद भी दुनिया के लोग महात्मा बुद्ध को मानते है उनका अनुसरण करते है। लोढा ने कहा कि महात्मा बुद्ध पूरे विश्व में पहले समता सैनिक थे, जिन्होंने समाज में समानता का पक्ष रखा। बुद्ध ने चमत्कार नहीं आत्मकल्याण का मार्ग बताया। विधायक लोढ़ा ने कहा कि जब सूरज, धरती, जल, वायु किसी के साथ पक्षपात नहीं रखते तो हम कौन होते है पक्षपात रखने वाले। ये दृष्टि ही बुद्ध देती है। विधायक ने कहा कि बुद्ध कहते थे नफरत से नफरत बढ़ती है, नफरत को प्रेम से ही पराजित किया जा सकता है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भीमराम अंबेडकर सेवा समिति के दुर्गाराम सोनल, कमलकिशोर चित्तारा, श्रीमती ममता चित्तारा, पार्षद प्रकाश मीना, हबीब शेख, किस्तुर घांची, मालमसिंह, राजेन्द्रसिंह, राजेन्द्र माली, ब्लॉक अध्यक्ष रताराम देवासी, अरविंद परारिया, पुरूषोत्तम मिन्हास, नारायण सोनी, विक्रम माली, रूपाराम हिंडोनिया, मनोहर हिंडोनिया, नारायण डाबी सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

