माउंट आबू/सिरोही ll

प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को आएंगे आबूरोड , भाजपा की तैयारियां जारी, भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई आयोजित ।

भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आबूरोड वासियों को किया गया वादा पूरा करने आबूरोड की धरती पर पधार रहे है। आगामी 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करने हेतु आबूरोड पधार रहे हैं। जिसकी तैयारियां जिले भर में बड़ी ही धूमधाम से की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के इस सिरोही जिले के दौरे को सफल बनाने को लेकर घर घर पीले चावल बांटे जाएंगे। जिले के जिला, नगर मंडल एवं ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में मोदी जी के संबोधन को सुनने हेतु विशाल जनसभा में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी – कार्यकर्ता जोरो से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी विषय को लेकर आज भाजपा नगर मंडल माउंट आबू की बैठक शहर के एक निजी होटल में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रभारी मदन राठौड़ ने की। कार्यक्रम के प्रभारी नेताप्रतिपक्ष सुनील आचार्य को नियुक्त किया गया। बैठक साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, आदि मौजूद रहे। बैठक में भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर ने दी।

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शाबीर कुरेशी, नेताप्रतिपक्ष, सुनील आचार्य, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नरपतदान चारण, आईटी संयोजक अक्षय चौहान, ओबीसी मोर्चा जिला सदस्य भंवर सिंह मेड़तिया, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष भगवान राम राणा, एचडी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक राणा, एसटी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सलिल कालमा, पार्षद मंगल सिंह पार्षद धीरज सोलंकी मन की बात मंडल संयोजक विजय सिंह, जयेश पटेल, सोशल मीडिया सह संयोजक अभिनंदन दीक्षित, गिरिराज सिंह राठौड़, प्रमोद व्यास, बृजेश शर्मा, शंकर खंडेलवाल, छोटे लाल चौरसिया, सुरेंद्र गिरी, हजारीमल परिहार, अरविंद रावल, आरबी सिंह, प्रदीप अग्रवाल आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संख्या में मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply