सिरोही ।।

पांच सौ घोंसले बनवाकर लगवाये, ग्यारह सौ जल पात्र लगवाये जायेंगे। 

सिरोही(हरीश दवे) ,

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में यूथ एंड इको क्लब युक्त हरियाली पाठशाला के तहत पचास घोंसले लगवाए गए। नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब प्रभारी देवीलाल तथा पर्यावरण प्रेमी शिक्षक गोपालसिंह राव के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में बालिकाओं के माध्यम से घोंसले एवं जल पात्र लगवाए गए । विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपाल सिंह राव के अनुसार बालिकाओं तथा स्टाफ के सहयोग से पांच सौ घोसले तैयार करवाए गए ।जिनमें से पचास घोंसले विद्यालय परिसर में लगवाए गए तथा शेष चार सौ पचास घोंसले बालिकाओं तथा स्टाफ को अपने अपने घरों में लगाने हेतु प्रेरित किया । राव ने बताया कि भामाशाह नोपाजी पोशी देवी प्रजापति सेवा ट्रस्ट की तरफ से उपलब्ध कराए गए 1100 जल पात्रों का वितरण अति शीघ्र बालिकाओं तथा ट्रस्ट सदस्यों के माध्यम से करवाये जाएंगे ।

Share.
Leave A Reply