लिलुड़ी बड़ली के शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ।

सिरोही(हरीश दवे),

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व एकीकृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर उदयसिंह डिगार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद स्थल लीलूडी बड़ली गुमनाम शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर गुमनाम शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर डॉ डिगार ने लीलूड़ी बडली के गुमनाम इतिहास पर प्रकाश डाला ।उन्होंने शहीद स्थल के आसपास के मौन ऐतिहासिक साक्ष्यों का भी इतिहास जानने का प्रयास किया । गुमनाम शहीदों को श्रद्धांजलि के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर डॉक्टर डिगार के साथ समग्र शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सकाराम डांगी, उपाध्यक्ष अर्जुन गवारिया, टेकाराम कलबी, विनोद मीणा, मुकेशराज गमेती, सोहनलाल, शंकरलाल गमेती, सेजूराम सहित कई लोग उपस्थित रहे।।

Share.
Leave A Reply