सिरोही(हरीश दवे)
आगामी10अप्रैल को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित सभा की तैयारियों को लेकर आबूरोड ज्ञानगंगा हाल में भाजपा की जिला बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी मदन राठौड़ ने कार्य योजना से जुडे विविध मुद्दो पर कार्यकर्ताओं से सुझाव ले कर जन प्रतिनिधियों,पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अलग अलग दायित्व दिए। उपस्थित मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा जिला अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को सभी मंडलों निरंतर दौरे कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए निर्देशित किया।
सांसद देवजी पटेल ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए सभी को अलग अलग कार्य विभाजित कर नियमित मॉनिटरिंग के लिए कहा।उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरणा दी की हम संगठन कार्य को निजी कार्य समझ कर सभा के सम्पन्न होने तक अपना पूरा ध्यान इसी ओर देवे ताकि सभा में आने वाले लोगो को सुविधा हो सकेगी। जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने बैठक की भूमिका रखी और उपस्थित पदाधिकारियों को कहा की वे अपने मण्डल में शक्ति केंद्र स्तर तक बैठके लेवे और सभी बूथ अध्यक्षों को सक्रिय कर अधिक से अधिक लोगो को सभा स्थल तक लावे और पुन: सबको अपने अपने स्थान पर लौटने तक की जिम्मेदारी निभाएं। सभी ने मिल कर अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगो को लाने बार बल दिया।

बेठक में भाजपा जिला कार्यकरिणी, मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।
गत दिनों से पीएम नरेंद्र मोदी के सिरोही जिले के 12 तारीख को आगमन की खबरों के बाद सिरोही व मानपुर हवाई पट्टी का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी भाजपा नेताओं के साथ अवलोकन किया। व भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 10 मई को आबूरोड मानपुर हवाई पट्टी पर उतरेंगे ओर वहां विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे।


