झाडोली (पिंडवाड़ा)
झाडोली सिवेरा के लोग सड़क निमार्ण को लेकर मायूस।
ग्रामीणों में सड़क नही बनाने से है रोष ।
झाडोली सिवेरा के लोग झाडोली सिवेरा सम्पर्क सड़क को लेकर काफी मायूस व दुखी है क्यो की यह सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी सड़क पर डामर उखड़ चुका है । जगह जगह खड्डे पड़े हुए है सब जगह लोगो ने फरियाद भी कर दी ।
हर अधिकारी व नेताओ के द्वार पर चले गए मगर किसी ने सुध नही ली ।
सब का एक ही जवाब मिलता है कि सड़क स्वीकृत हो गया है मगर काम चालू क्यो नही हो रहा है लोगो को अब ये चिंता भी सत्ता रही है कि जून में फिर बरसात शुरू हो जाएगी और फिर दुख के दिन आ जाएंगे ।
क्यो की बरसात में तो लोगो के लिए ये सड़क पैदल चलने लायक भी नही होती है और इस मार्ग पर दुर्घटना होने की ज्यादा संभावना रहती है ।
आस पास सब जगह सड़क निर्माण हो रही है मगर लोगो के मन मे ये विचार आ रहा है कि सिवेरा सड़क का निर्माण क्यो नही हो रहा है कही लोगो का गुस्सा वोट के समय सरकार को भारी नही पड़ जाए ।
