सिरोही/ राजस्थान ।

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 286 मरीजो की हुई जांच ।

35 मरीजो का ऑपरेशन के लिए हुआ चयन ,

183 मरीजो का निःशुल्क चश्मे वितरित किये।

आबूरोड – महावीर इन्टरनेशनल, आबूरोड़ द्वारा स्वर्गीय श्री ओटरमलजी मेवाडा (चौहान) की पुण्य स्मृति में मेवाडा परिवार के सौजन्य से ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान, आबूरोड़ एवं जिला अंधता निवारण समिति, सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण षिविर आज दिनांक 04 अप्रेल, 2023 की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे पंचायत भवन, चामुण्डेरी परिसर में आयोजित किया गया।

महावीर इंटरनेशनल आबूरोड के अध्यक्ष वीर सम्पतराज मेवाडा एवं सचिव अशोक बंसल ने बताया कि शिविर में आसपास के गांवों से 286 मरीज आंखों की जांच के लिए शिविर में पहुचे जिसमे से 35 मरीजो का आंख के मोबियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में आए ।

सभी मरीजों की निःशुल्क जाँच की गई व आंखों के नम्बर निकाल कर निशुल्क 183 लोगो को चश्मे एवं दवाईयॉ वितरित किये। शिविर में चयनित मरीजो के आँखों के ऑपरेशन बिना टांको के अत्याधुनिक पद्धति से एवं लेंस (नेत्रमणी) IOL प्रत्यारोपण के साथ ग्लोबल अस्पताल, आबूरोड में निःशुल्क किये जायेंगे। ऑपरेशन वाले मरीजों को दवाइयां एवं काला चश्मा भी निःशुल्क दिये जायेंगे।

शिविर में चयनित मरीजो को ऑपरेशन के लिए आज ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया एवं भर्ती किया गया। शिविर में महावीर इंटरनेशनल संस्थान के अध्यक्ष सम्पराज मेवाडा, सचिव अशोक बंसल, महेन्द्र मरडिया, मोहित शर्मा, जितेन्द्र गौड, अमित बंसल, सुरेन्द्रभूषण शर्मा, डॉ. प्रकाश सिंघी, शैलेष ओरिया, डॉ. गौरव मेवाडा, सहित मेवाडा परिवार के सदस्य व ट्रॉमा अस्पताल के मांगीलाल, नेत्र चिकित्सक, विशेषज्ञ व कार्मिक उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply