सिरोही(हरीश दवे),
सिन्दरथः खेतलाजी में करंट से हुई मौत,मृतक के परिजनों को ट्रस्ट ने दी आर्थिक सहायता ।
सिरोही तहसील के सिन्दरथः खेतलाजी मन्दिर में बिजली गिरने के बाद हुए करंट प्रवाह में एक किशोर की मौत व घायल होने के बाद विधायक समाराम गरासिया,सीईओ,पूर्व गोपालन मन्त्री ओटाराम देवासी व अन्य जन भी इस हादसे की खबर पर पहुचे व मृतक व घायलो को हर सम्भव सहायता का भरोसा जताया वही खेतलाजी मंदिर ट्रस्ट सिंदरथ के पदाधिकारियों ने इस घटना को देव दुर्योग की संज्ञा देते हुए आज मृतक मनाराम देवासी निवासी खांबल के परिजनों को 5 लाख राशि का आर्थिक सहायता का सहयोग किया गया।

सवेरे से देवासी समाज व संत महात्मा समेत विभिन्न समाज के अनेक जन प्रात: 10 बजे से खेतलाजी मंदिर सिंदरथ पहुंचे। ।ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों के साथ सामूहिक बैठक कर वार्ता की गई।उपस्थित सभी जन ने पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए विषय रखा जिस पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभु सिंह देवड़ा ने पीड़ित परिवार को नकद पांच लाख की सहायता राशि सौपी।

इस अवसर पर खांबल सरपंच प्रतिनिधि शैतान सिंह सोनगरा, सिंदरथ सरपंच ,देवासी समाज के प्रतिनिधि नारायण देवासी सिरोही,निंबाराम गोयली,हार्दिक देवासी अनगोर,मोतीराम जी,लक्ष्मण , छोगाराम वकील, भोपाजी मोतीराम सिंदरथ,भावाराम अनगोर,सिद्धार्थ देवासी, सिरोही,गणेश धानता,सहित खांबल तथा आस पास के सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे। तत्पश्चात मृतक के परिजनों ने अस्पताल पहुंच कर मृतक का पीएम करवाने की अनुमति दी।पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को ले कर उनके घर खांबल के रवाना हुए। इस अवसर पर पुलिस प्रशाशन भी मौजूद था।
ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभु सिंह देवड़ा ने आर्थिक सहायता को मानवीय आधार पे सहायता करना बताया।
