सिरोही(हरीश दवे) ,

*खेतलाजी मंदिर में करंट प्रवाह, किशोर की मौत, चार घायल*

*संयम लोढा पहुंचे चिकित्सालय एवं देखा घटनास्थल का मौका*

*लोढा ने दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा*

सिरोही तहसील के सिंदरथ में स्थित खेतलाजी मंदिर में बिजली गिरने के बाद हुए करंट प्रवाह से किशोर की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गये। बिजली करंट प्रवाह के बाद मंदिर परिसर की धर्मशाला में लगे मीटर में आग लग गई। घटना में पांच लोग गम्भीर रूप से झुलस गये जिन्हें तत्काल लोगो की सहायतासे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया जहां एक किशोर को मृत घोषित कर दिया गया वहीं एक व्यक्ति की स्थिति बेहद नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार के लिए आगे रेफर किया वहीं तीन लोगो का उपचार जिला चिकित्सालय में करवाया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रभाव से विधायक संयम लोढा जिला चिकित्सालय पहुंचे।

विधायक लोढा ने घायलो के परिजनों से बातचीत कर चिकित्सा अधिकारियों से घायलो की स्थिति के बारे में जानकारी ली। विधायक लोढा ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से घायलों के बेहतर ईलाज के निर्देश दिये। इसके बाद विधायक संयम लोढा सीईओ टी शुभमंगला के साथ घटनास्थल सिंदरथ खेतलाजी मंदिर पहुंचे जहां की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी लेकर हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

घटना के अनुसार सिंदरथ खेतलाजी मंदिर में बिजली गिरने के बाद मंदिर परिसर में करंट प्रवाह दौड पडा। करंट से मंदिर परिसर व धर्मशाला में शॉर्टसर्किट हो गया जिसमें 5 लोग गम्भीर रूप से झुलस गये।

विधायक संयम लोढा मामले की जानकारी मिलते ही सिंदरथ खेतलाजी मंदिर घटनास्थल पर पहुंचे जहां सिंदरथ सरपंच शिवराज सिंह ने विधायक लोढा को बताया कि अचानक बिजली गिरनेकी आवाज आई। बिजली गई हुई थी। अचानक बिजली गिरने के बाद मंदिर परिसर में लगे पंखे व लाईट चालू हो गई और धीरे धीरे परिसर में लगे मीटर में चिंगारी उठी और चारो तरफ आग लग गई। इससे पहले कुछ समझ पाते करंट प्रवाह ने पांच लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। विधायक संयम लोढा ने घटना के बाद पूरे परिसर में घुमकर मौका देखा एवं वस्तु स्थिति की जानकारी ली। विधायक लोढा ने जिला चिकित्सालय में भी घायलो व उनके परिजनों से मुलाकात कर चिकित्साअधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिये। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने सरकार से सहायता देने की मांग की जिस पर विधायक संयम लोढा ने राज्य सरकार से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

*एक की मौत, चार घायल -*

घटना में मानाराम पुत्र खंगाराराम देवासी उम्र 15 निवासी खाम्बल की मौत हो गईवहीं मोहन लाल पुत्र नरिंगा देवासी उम्र 18 वर्ष निवासी खाम्बल, प्रभाराम पुत्रमूलाजी देवासी उम्र 45 वर्ष निवासी खाम्बल, मनाराम पुत्र फताजी देवासी उम्र 15 वर्ष खाम्बल, लाडाराम पुत्र कालाजी देवासी उम्र 40 वर्ष निवासी खाम्बल घायल हो गये।

Share.
Leave A Reply