सिरोही(हरीश दवे)।,

नवीन रामद्वारे का हुआ शिलान्यास कार्यक्रम एवं निकली भव्य शोभायात्रा,

शिलान्यास व प्रवचन में संघ पदाधिकारियो ने भी लिया आशीर्वाद ।

देंवनगरी के बालाजी फेज-3 में रामस्नेही सम्प्रदाय द्वारा संचालित रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के वर्तमान पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी श्री श्री 1008 रामदयाल जी महाराज के कर कमलों से नवीन रामद्वारे का हुआ शिलान्यास जिसमे धर्म प्रेमी सिरोही की जनता संत वृन्द व संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम,जयपुर प्रान्त प्रचारक बाबुलाल जी, विभाग प्रचारक श्याम सिंह भी मौजूद रहे।

सिरोही की बॉर्डर पर सारणेश्वर जी चौराहे पर जगद्गुरु रामदयाल जी महाराज का सिरोही रामद्वारे के संत श्री भजनाराम व आयोजन समिति के सादस्यो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम के पश्चात महाराज का कुम्हारवाड़ा रामद्वारे में प्रातः9 बजे पदार्पण हुआ तथा वहां से संतो एवं भक्तों के साथ जगदगुरू जी संत वृन्द के साथ रामझरोखा मैदान पहुंचे ,वहां 108 कलश के साथ बैंड बाजो व ड़ी जे की धुन के साथ सेकड़ो भक्तों सहित महाराज के सम्मान में एक भव्य शोभा यात्रा निकली जिसमें सिरोही के राम भक्तों ने पुष्प-वर्षा कर आचार्य श्री का स्वागत किया शोभा यात्रा का समापन सिंधु समाज सेवा संस्थान के सभाभवन में धर्म सभा मे परिवर्तित हुई।

इस अवसर पर जगतगुरु रामदयालजी ने अपने मुखारविंद से उपस्थित भक्तों को प्रवचन में कहा कि वर्तमान परिस्थिति में देश व धर्म के लिए कार्य करना है क्यों कि राष्ट्र और धर्म जीवित रहेगा तो हम राम की आराधना शांति से कर सकेंगे।उन्होंने अपने उद्बोधन में रामद्वारे के पूर्व संत मोहन राम जी महाराज को भी याद किया तथा वर्तमान संत भजनाराम जी को अपना प्रिय संत बताते हुए कहा कि कुछ त्रुटियों के बाद इनको हमने राष्ट्र हित मे समर्पित रहने के लिए कहा तो इन्होंने इसे तुरंत मां कर जीवन भर देश के लिये कार्य करने का निश्चय किया जिसका भजनाराम जी ने उपस्थित संतो व भक्तों के बीच हाथ जोड़ अभिवादन कर स्वीकार किया वकार्यक्रम में संत भजनाराम जी ने अपने संबोधन में कहा की पूज्य महाराज श्री के आदेश अनुसार अब मेरा सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहेगा।मैं जीऊंगा तो देश के लिए और मरूंगा तो देश के लिए।कार्यक्रम की शरुआत में महाराज श्री का समिति द्वारा सम्मान किया एवं सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंट की। तथा महाराज श्री द्वारा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को अपने हाथों से दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।साथ ही सिंधी धर्मशाला के ट्रस्टी घनश्याम लालवानी व माली समाज छात्रावास के सदस्यो का भी दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे मोजिका ग्रुप के चेयरमेंन सपत्नीक धर्म सभा मे में पधारे जिनका भी तलवार व दुपट्टा पहिना स्वागत किया। दोपहर 12:30 बजे बालाजी फैज 3 में नवीन रामद्वारे का शिलान्यास जगदगुरु के जकर कमलों से हुआ। एवं सिंधी धर्मशाला में महाप्रसादी रही जिसमें देवनगरी के सभी रामभक्तो ने लाभ लिया, एवं रात्रि 8 बजे रामझरोखा मैदान मे अंतराष्ट्रिय संत दिग्विजयराम जी के पावन सानिध्य में विराट भजन संध्या रही।

आयोजन समिति के अनुसार 2 मई को प्रात:10 से 12 बजे तक कुम्हारवाडा स्थित रामद्वारे में संत श्री का प्रवचन रहेगा तत पश्चात दोपहर 1 बजे स्वामी श्री शिवगंज के लिए प्रस्थान करेंगे इस शुभ अवसर पर संत श्री भजनाराम जी, मनसुख राम जी,राजाराम जी,आयोजन कमेटी के अध्यक्ष शंकरलाल माली, उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा अंकित रावल, समिति समन्वयक रामलाल परिहार, कोषाध्यक्ष हंजारी मल छिपा, कैलाश कंसारा, संरक्षक गुलबाराम गोयल, मोहन माली, बी.डी पुरोहित, खेताराम माली, संगठन मंत्री गजेन्द्रपाल सिंह बालीया, प्रचारमंत्री हम्मीर सिंह एवं नगर के अन्य धर्मप्रेमी माता बहिनें उपस्थित रहे ।

Share.
Leave A Reply