जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने किया  शिविर का अवलोकन ।

सिरोही(हरीश दवे) , 1 मई

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने सोमवार को पंचायत समिति रेवदर की ग्राम पंचायत भटाणा में चल रहें महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गाॅवांे के संग अभियान शिविर का निरीक्षण लेते हुए कैंप स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित नागरिकों से चर्चा की तथा 10 योजनाओं के परिपत्र वितरित किए।         

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने अधिकरियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं से लाभान्वित होने से वंचित नही रहे। उन्होंने विभाग वार स्थापित हेल्प डेस्कों पर पहुंचकर योजनाओं के तहत लाभार्थियों के पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आमजन को मंहगाई से राहत दिलाने के लिए कैंपों के दौरान 10 योजनाओं में अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों का पंजीयन किया जाना सुनिश्चित करें।       जिला कलक्टर कहा कि आमजन को मंहगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया है। उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि वे संबंधित दस्तावेज लेकर शिविर में अधिकाधिक पहुंचकर अपना पंजीयन कर लाभंवित  होंवे। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक तहसील, उप तहसील व पंचायत समिति में स्थायी शिविर आयोजित किए जा रहें है, जहां पर कोई भी व्यक्ति अपने दस्तावेज उपलब्ध कराकर योजनाओं से लाभंवित हो सकता है।      इस कैंप से पूर्व जिला कलक्टर ने पिंडवाडा की ग्राम पंचायत रामपुरा के कैंप में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आमजन से सवांद भी किया।     

इस मौके पर उपखंड अधिकारी राहुल जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ शुभमंगला समेत जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहें। 

Share.
Leave A Reply