सिरोही, राजस्थान।
हरिश दवे,
सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत,नगर में शोक की लहर ।
नित रोज सुरक्षित सड़को में सड़क हादसों में अनेक कारणों से इजाफा हो रहा है ऐसे ही एक हादसे में जिला मुख्यालय के समीप पालड़ी आर के निकट हुई दुखांतिका में दो युवा काल कवलित हो गए।
हादसे में मौत होने वाले दोनों युवकों की शिनाख्त हुई। जिसमे मृतक नीरज गोस्वामी निवासी पैलेस रोड सिरोही और गौरव सगरवंशी निवासी सरजवाव सिरोही के रूप में शिनाख्त हुई।मृतक बाइक पर सवार होकर डोडुआ से सिरोही की तरफ आ रहे थे। इसी दरम्यानसदर थाना सिरोही के रामपुरा – पालडी के बीच डम्पर ओर बाइक मे जोरदार टक्कर हुई जिसमें यह दुःखन्तिका घटित हुई।घटना की जानकारी सोसल मीडिया में होते ही नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी दोनो ही युवा मिलनसार थे।
