आबूरोड , राजस्थान ।।
केंद्रीय संचार ब्यूरो,क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही(सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार) आपरीखेड़ा में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन
(हरीश दवे),
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो,क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही की ओर से पिंडवाड़ा ब्लॉक के आपरीखेड़ा ग्राम में स्थित वीरबाला काली बाई भील छात्रावास परिसर में प्रधानमंत्री जी के मन की बात का 100 वा संस्करण आपरीखेड़ा के ग्रामीणजन एवं छात्रावास की बालिकाओं को सुनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप प्रधान रमेश रावल, जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता लिपीजी खंडार, सामाजिक कार्यकर्ता अंशुवशिष्ठ, सामाजिक कार्यकर्ता महालक्ष्मी झाॅ, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता माखीजा,सरपंच मुगली देवी, उपसरपंच झुमी देवी,सामाजिक कार्यकर्ता रतन गरासिया ,योग प्रशिक्षक भीक सिंह भाटी, छात्रावास अधीक्षक प्यारी देवी गरासिया वार्ड पंच हीराराम, कालूराम, सोमाराम उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से मन की बात कार्यक्रम पर मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता लिपीजी खंडार, उप प्रधान रमेश रावल, जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित ने प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के महत्व एवं उपयोगिता पर विचार रखें। सामाजिक कार्यकर्ता रतन गरासिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं अतिथि गण का आभार व्यक्त किया।
