सिरोही, राजस्थान ।।

जगतगुरु के दर्शन को सिरोही की जनता आतुर ।

रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के वर्तमान  पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी जी श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज कल करेंगे नवीन रामद्वारा का शिलान्यास ।

हरीश दवे ,

नगरवासियों के लिए परम सौभाग्य का विषय है कि जगतगुरु राम दयाल जी के सिरोही शहर में प्रवेश करते ही उनका शहर सीमा पर समिति सदस्यो व भक्त जनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।।

राम द्वारा के संत भजनाराम ने विशेष भेट वार्ता में बताया की सोमवार प्रातः 8 बजे रामझरोखा मैदान से माली समाज छात्रावास तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमे नगर वासी प्रबुद्ध जन व मातृ शक्ति शामिल होगी उसके बाद छात्रावास में महाराज श्री के मुख से आशीर्वचन कार्यक्रम के बाद जगतगुरु शिलान्यास स्थल पहुंचेंगे जहां नवीन रामद्वारा भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सिंधी धर्मशाला में दोपहर 12.30 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा एवं रात्रि 8:30 बजे से संतो के मुख से भजनो का लाभ प्राप्त होंगा।अगले दिन 2 मई को प्रातः10 बजे से 12 बजे तक संत श्री के मुख से प्रवचन का लाभ सिंधी धर्मशाला में प्राप्त होंगा।

इस अवसर पर रामद्वारा संत भजनारामजी व राजारामजी, मनसुखराम जी के सानिध्य मे आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकरलाल माली वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, अंकित रावल ,संरक्षक गुलाबराम गोयल,कोषाध्यक्ष हजारीमल   छिपा,ओंकार सिंह उदावत हम्मीर सिंह ,अर्जुन सिंह राठौड़, गजेन्द्र सिंह बालीया, जगदीश माली, खुशवंत जी त्रिवेदी,,कैलाश कंसारा,प्रभु सिंह ,मंजीत सिंह ,देवेंद्र कुमावत,जयंती लाल ,वीरेंद्र एम चौहान,अशोक पुरोहित, सुरेश सगरवंशी ,अरुण ओझा,अजय भट्ट, देवराज टाँक,महेंद्र माली, विक्रम पाल , त्रिलोक गर्ग व समिति की मातृ शक्ति रिन्कू कंवर, विमा जी, सुकिया बाई, कनिया बाई ,लक्ष्मी बाई ,ने सिरोही के भक्तजनों को आयोजन की भव्यता के लिए धर्म प्रेमियों, माता-बहिनो से अधिक से अधिक संख्या मे पधारने का आग्रह किया ।

Share.
Leave A Reply