सिरोही, राजस्थान ।।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओ में भरा जोश, नगर टीम ने किया स्वागत,

पीएम मोदी के प्रस्तावित जिले के प्रवास से पूर्व हवाई पट्टी का लिया जायजा ।

(हरीश दवे),

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिरोही आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गोयली चौराहे पर गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान करके उनमें जोश का संचार किया।अपने अल्प प्रवास पर सिरोही मार्ग से बाली जाने के दौरान सिरोही पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा गोयली चौराहे पर उनका पुष्प वर्षा, माला, दुपट्टा तथा तलवार भेंट करके स्वागत सत्कार किया गया। भाजपा नगर मंडल सिरोही के अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए नगर के पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा – प्रकोष्ठ सहित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष सीपी जोशी के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी करके विकास संगठन को मजबूत करने का विश्वास दिलाया। भाजपा नगर मीडिया प्रभारी गोविंद सैनी  ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल मांगू सिंह बावली जबर सिंह चौहान प्रवीण राठौड़ महेंद्र माली हेमलता पुरोहित गीता पुरोहित प्रीति चौहान हितेश ओझा अनिल प्रजापत रिक्षित सिंह बाबू सिंह माकरोड़ा भंवर माली विक्रम सिंह  इंदर सिंह मकवाना मानिकचंद सोनी रमजान भाई   हिमांशु वाघेला महेंद्र खंडेलवाल  कमलेश पंडित  जितेंद्र पुरोहित श्रवण पुरोहित मुकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहां से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पूर्व गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी,विधायक जगसी राम कोली,प्रदेश प्रभारी मदन राठौड़,पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, किसान मोर्चा गनपत सिंह राठौड़,जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल के साथ सिरोही हवाई पट्टी का जायजा प्रधानमन्त्री के प्रस्तावित दौरे को ले कर किया व बाबा रामदेव होटल में भोजन के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

Share.
Leave A Reply