सिरोही, राजस्थान।।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुनी “मन की बात” का 100 वा एपिसोड

(हरीश दवे),

“मन की बात” का 100 वा एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सारणेश्वर शक्ति केंद्र,बूथ नंबर 254 पर सुना।पीएम मोदी ने चरैवेति चरैवेति चरैवेति यानी चलते रहो-चलते रहो-चलते रहो की बात कही. उन्होंने कहा कि आज हम इसी चरैवेति चरैवेति की भावना के साथ ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड पूरा कर रहे हैं. हर एपिसोड में देशवासियों के सेवा और सामर्थ्य ने दूसरों को प्रेरणा दी है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक तरह से ‘मन की बात’ का हर एपिसोड अगले एपिसोड के लिए जमीन तैयार करता है. ‘मन की बात’ हमेशा सद्भावना, सेवा-भावना और कर्तव्य-भावना से ही आगे बढ़ा है. -मेरा अटूट विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. इस साल हम जहां आजादी के अमृतकाल में आगे बढ़ रहे हैं. वहीं जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहे हैं. यह भी एक वजह है कि एजुकेशन के साथ-साथ डाइवर्स ग्लोबल कल्चर्स को समृद्ध करने के लिए हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है. 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के पर्व पर हमने एक साथ ‘मन की बात’ की यात्रा शुरू की थी. आज ‘मन की बात’ भारतीयों की अच्छाई और सकारात्मकता का अनोखा पर्व बन गया है.

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल,मंडल महामंत्री जबरसिंह चौहान,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मांगू सिंह बावली,विक्रम सिंह केराल,कपूर पटेल,रिक्षित सिंह,जीतू खत्री,पूनम सिंह डाबी,शांति देवी,भगवती देवी,रामा भाटी,शिवानी,शारदा चौहान,रत्न सोलंकी,निर्मला राठौर,धुर्वराज सिंह, प्रद्युमन सिंह,राजपाल,हुसवंत सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।कृष्णगंज,कृष्णगंज ग्रामीण मंडल के माकरोड़ा शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 249 पर कार्यकर्ताओं ने सुनी नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम 100 वा एपिसोड सुना।बाबू सिंह मंडल महामंत्री,नटवर लाल,मनोहर सिंह,नरपत सिंह,गणेश मेघवाल,विसाराम प्रजापति,प्रतापराम मेघवाल,हकमाराम काव्य रावल,भेरा राम मेघवाल आदि कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

Share.
Leave A Reply