सिरोही /राजस्थान (हरीश दवे) ,
पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव ने सिरोही जिले कई लोकार्पण एवं शिलान्यास किए
प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव एवं मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने सिरोही- शिवगंज क्षेत्र ग्राम मेरमांडवाडा एवं ग्राम मनादर में विभिन्न योजनान्तर्गत स्वीकृत 02 कार्य लागत राशि 1778 लाख का शिलान्यास एवं निर्मित कुल 19 कार्यो लागत राशि 3876 लाख का लोकार्पण किया ।इस अवसर पर मंत्री भजनलाल जाटव ने मान सम्मान के लिए आमजन का आभार व्यक्त कर कहा कि प्रदेश सरकार धर्म, जाति व समाज के आधार पर नहीं बल्कि मानव जाति के कल्याण के लिए विकास कार्य करवा रही है जिससे प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आमजन के कल्याण के लिए बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होवे साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्ति लाभान्वित होवे इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करे।मंत्री जाटव ने कहा कि सिरोही की जनता का यह सौभाग्य है कि उन्हे संयम लोढ़ा जैसा विधायक मिला है जो विधानसभा में सिरोही की जनता की आवाज मजबूती से रखते है, उन्ही के प्रयासों से सिरोही में चहुमुखी विकास हुआ है।

मंत्री ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना, पशुधन बीमा योजना, खाद्य सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर आमजन को अवगत कराया कि वे शिविरों में आकर अपना पंजीयन करवाकर लाभान्वित होवे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने कहा कि हम सनातन संस्कृति में विशवास करने वाले लोग है। दया, करूणा व पशुओं के प्रति प्यार ये संस्कार हमें अपनी मां से विरासत में मिले है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसी संस्कृति को अपनाकर मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पशुओं के कल्याण के लिए विशेष प्रयास किए है। वृद्धजनों, दिव्यागजनों एवं विधवाआंे की पेंशन राशि में वृद्धि की है। उन्होंने जिले में सडके के विकास कार्यो को बताते हुए कहा कि पोसालिया से गौतम ऋषि महादेव सडक 10 करोड की लागत, शिवगंज से आम्बेश्वर महादेव 8 करोड एवं पालडी से गणकेश्वर महादेव, कैलाश नगर से बिल्लेश्वर महादेव, मीरपुर से पिचवानिया महादेव, धान्ता से सिद्वेश्वर महादेव, नवारा से सारणेश्वर महादेव, मंडवाडा से खांडेश्वर महादेव , आम्बेश्वर से सारणेश्वर महादेव मंदिरों के लिए 3-3 करोड रूपए की लागत से सडको के विकास कार्य आप सभी के सहयोग से किया गया है, जिससे की आमजन को इन मंदिरों तक आवागमन की सुविधाएं मिल सके। विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए विधायक संयम लोढा ने कहा कि चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में जिले को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेडिकल काॅलेज, नर्सिग काॅलेज, पशु महाविद्यालय, शिवगंज में महिला महाविद्यालय, कालन्द्री में महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय सिरोही को पीजी में क्रमोन्नत करने, सिरोही महाविद्यालय में एमबीए, विधि विद्यालय को पीजी में क्रमोन्नत करने, संस्कृत महाविद्यालय, वेद विद्यालय, बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालयो को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने के कार्य हुए है। इन सुविधाओं से सिरोही जिले के विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए अन्य जिलों अथवा राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सिरोही खुबसूरत बने व आगे बढता रहें तथा भारत के मानचित्र में सिरोही का विशेष स्थान बने, यहीं उनका संकल्प है। इस अवसर पर केवल चंद गुलेछा ने आमजन का आव्हान किया कि वे शिविर में पहुचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन करवा कर लाभान्वित होवे। ग्राम पंचायत मेरमण्डवाडा के सरपंच गुमान सिंह देवडा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

सिरोही के ग्राम मेरमांडवाडा में एक शिलान्यास एवं 14 विकास कार्य यथा सनपुर- कालन्द्री सडक का चैडाईकरण ( 3.0 से 5.50 मी.) का शिलान्यास जिसके लिए 1280 लाख स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार मोहब्बतनगर -नून-मडिया- हालीवाडा- सिलदर सडक का चैडाईकरण व सुदृढीकरण कार्य 1260 लाख, पाडीव गोलिया (बगीची) बाईपास के लिए 145 लाख, बाल्दा से भीलों की ढाणी के लिए 105 लाख, मेरमांडवाडा से सिरोडकी सडक निर्माण कार्य के लिए 120 लाख, गोल से एवडी सडक निर्माण के लिए 110 लाख, संपर्क सडक मांडवा से स्टेडियम तक सडक निर्माण कार्य के लिए 50 लाख, माकरोडा- दरबारीखेडा से सिद्वेश्वरजी मंदिर तक 40 लाख, एनएच-62 जंक्शन से अनादरा चैराहा के लिए 425 लाख, सारणेश्वर दरवाजे से सारणेश्वर मंदिर सर्किल तक 175 लाख, फुंगनी से जालोर सीमा तक सडक निर्माण कार्य के लिए 225 लाख, खाम्बल से सिंदरथ सडक निर्माण कार्य के लिए 241 लाख, मीरपुर से पिचवानिया महादेवजी तक 179 लाख, निमलीनाडी (एनएच -38) से बरलूट गुडा सडक तक के लिए 65.50 लाख एवं नवारा से जागेश्वजी तक के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत हुए है। इसी प्रकार मेरमांडवाडा में एक शिलान्यास एवं 5 विकास कार्य यथा मनादर से रोवाडा वाया रोवाडा घाटा किमी 5/500 से 11/500 तक के लिए 498 लाख का शिलान्यास किया गया तथा कलदरी से उतराभागली सडक के लिए 115 लाख, जोगापुरा से गौछाल सडक तक 157.50 लाख, नारादरा से मनोरा किमी 0/0/ से 6/0 तक के लिए 285 लाख, वाण- कैलाशनगर सडक से बिलेश्वर महादेव मंदिर किमी 0/0 से 2/0 तक के लिए 98 लाख एवं नारादरा से माताजी मंदिर किमी 0/0 से 0/600 तक के लिए 30 लाख रूपए स्वीकृत किए है।
मनादर कार्यक्रम में जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल , जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, विकास अधिकारी हेमलता विश्नोई, सरपंच सुमित्रा रावल, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराना, पूर्व प्रधान अचलाराम माली समेत अन्यजन मौजूद रहें।
