सिरोही, राजस्थान/(हरीश दवे),
कोंग्रेस सरकार से ज्यादा सीएम सलाहकार संयम पर जम के बरसे भाजपाई,
गोपाल माली एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध लगातार किए जा रहे राजनीतिक द्वेषभावना के मुकदमो के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कड़ा विरोध जताया ।
पिछले दिनों भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली सहित पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर किए मुकदमों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताकर जिला मुख्यालय पर भाजयुमो के तत्वाधान में आयोजित धरना व विरोध प्रदर्शन में जिले भर के भाजपा नेताओं व अभाविप के सिद्धार्थ देवासी ने शासन प्रशासन पर सीएम सलाहकार निर्दलीय विधायक को इन कार्रवाई के लिए जिम्मेदार बताते हुए कटघरे में खड़ा किया। कहा की सीएम सलाहकार कि उनकी यह सलाहे उन्हें आने वाले चुनाव में ले डूबेगी। तानाशाही आदि के आरोप लगाकर जोरदार नारेबाजी करके विरोध प्रकट किया।शुक्रवार को सिरोही जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर भाजयुमो के बैनर तले आयोजित विरोध एवं धरना प्रदर्शन के आयोजन में भाजपा नेताओं ने प्रशासन की बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही और जिले के लचर कानून व्यवस्था निर्दलीय सीएम सलाहकार के बढ़ते हस्तक्षेप आदि के आरोपों के साथ प्रशासन को चुनौती देकर कहा कि भले हम सभी को अभी गिरफ्तार कर लो लेकिन हमारी आवाज को आप दबा नहीं पाओगे।

पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने प्रशासन पर निशाना साधकर कहा कि जावाल में वॉल पेंटिंग, पालड़ी में काली कमली वाला आदि कई मामले प्रशासनिक कार्रवाई की बाट जो रहे हैं लेकिन वास्तविक अपराधियों को छोड़कर ये लोग हमारे कार्यकर्ताओं के पीछे पड़े हैं।इसी प्रकार विधायक जगसीराम कोली ने प्रशासन पर दबाव में होने की बात कहकर कहा कि अनादरा आंदोलन में वे स्वयं वहां मौजूद थे जहां राज्य कार्य बाधा जैसी कोई बात नहीं हुई, इसी तरह आबूरोड में हनुमान मंदिर प्रकरण में झूठे मुकदमों में फंसाने का कृत्य जनता भली नहीं है इनका जवाब शासन देना होगा। विधायक समाराम गरासिया ने भी राजनीतिक चश्मा चढ़ाकर काम करने के आरोप लगाए।जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने प्रशासन को चुनौती देकर कहा कि आप में हिम्मत है तो हमें गिरफ्तार करें हम इन मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। पूरे जिले के कार्यकर्ता व समाज गोपाल माली के साथ हैं। इस प्रकार की झूठी कार्रवाईया करना बंद करें। प्रदेश सदस्य एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान ने उभरते संघर्षवान कार्यकर्ता गोपाल माली को जनता का सच्चा पैरोकार बताया और कहा कि आम जनता के दुख दर्द, तकलीफ की आवाज बनने की उन्होंने कोशिश की है।
जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मांडानी ने शासन प्रशासन सहित क्षेत्रीय निर्दलीय विधायक पर आरोपों की बौछार करके कई सवाल खड़े किए। मांडानी ने तंज कस कर कहां की चूहे के पीछे मत भागो, यहा हाथी जा रहे हैं। उनके स्वयं पर किए मुकदमे और कार्यकर्ताओं पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाकर कहा कि परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पुलिस प्रशासन की हिस्ट्री शीट की बात पर क्षेत्रीय विधायक की खिल्ली उड़ाई और कहां की गुंडों के पैरोकार बन रहे है और बेगुनाह लोगों को झूठे मामलों में फसाया जा रहा है।दी चेतावनी, बड़ा आंदोलन के साथ प्रतिकार होगा ।
दिया ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग –
धरने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करके अतिरिक्त जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इसमें अनादरा थाने में दर्ज मुकदमे को विड्रो करने का की मांग लीखी। बताया की घटना के नौ दिन बाद पुलिस ने अपनी लापरवाही छिपाने और किसी के इशारे पर दुर्भावना से भाजयुमो नेता पर मुकदमा किया है।इनकी रही उपस्थिति -इस मौके पर जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए जिनमें विजय गोठवाल, अशोक पुरोहित, गणपतसिंह निंबोड़ा, अमराराम प्रजापत, नारायणसिंह देलदर, छगनलाल घांची, कुपाराम देवासी, नरपतसिंह राडबर, मानक सोनी, रोहित रावल, कानाराम चौधरी, हेमंत पुरोहित, दीपेश अग्रवाल जितेंद्र गर्ग, रिक्षितसिंह, नरपत चारण, हीरेंद्रपालसिंह, योगेश दवे, हिम्मतसिंह, अर्जुन माली, सरपंच जितेंद्र चौधरी, मंगलसिंह, रवि शर्मा, आकाश माली, भरत मालवीय, शैलेश चौधरी, अनिल वैष्णव, दिनेश प्रजापत, नरेंद्रसिंह, लक्ष्मण देवासी, दीपेश अग्रवाल, शक्तिपालसिंह, सुशील प्रजापत, महेंद्र पुरोहित, भंवर देवासी समेत बड़ी संख्या में मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद थे।
