सिरोही ,राजस्थान।

बूथ जीता तो चुनाव जीता–पुरोहित

जनाक्रोश महाघेराव को लेकर भाजपा की जिला बैठक हुई आयोजित ।

(हरीश दवे),

भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक आज रिको स्तिथ कार्यालय में आयोजित हुई।बैठक में आने वाले कार्यक्रम जन आक्रोश रेली को सफल बनाना, बूथ को केसे मजबूत किया जाए उसके उपर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि अब चुनाव का समय पास में आ गया है,सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनावों में जी जान से लगकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकना है।बूथों को मजबूत करने के लिए बूथ समितियों के गठन से लेकर, उनके सत्यापन, कार्य विभाजन, पन्ना प्रमुख, प्रभावी मतदाता प्रमुख का निर्माण, लाभार्थी प्रमुख का निर्माण, सामाजिक श्रेणी प्रमुख का निर्माण, बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित रहने की कार्ययोजना तैयार की गई है।पुरोहित ने कहा की आने वाली 5 मई को सिरोही में जन आक्रोश महाघेराव के तहत राज्य सरकार को घेरा जाएगा व बड़े रूप में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।पुरोहित ने कहा कि आने वाली 30 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 100 वा मन की बात का एपिसोड प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर बड़े रूप में सुना जाए।पुरोहित ने बैठक में कहा की सिरोही जिले में राज्य सरकार के रसूखदारो एवं कांग्रेसियों के दबाव में प्रशासन का दुरुपयोग कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मनमाने तरीके से झूठे मुकदमे राजनीतिक द्वेष भाव से करवाए जा रहे हैं झूठे मुकदमे दर्ज कर कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की नाकाम कोशिश लगातार जारी है ,और कहा की जिला प्रशासन निर्दलीय विधायक सयम लोढ़ा के दबाव में आकर कार्य करने का कार्य कर रहे हे।बैठक के पश्चात कार्यकर्ताओं पर हो रहे झूठे मुकदमे को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल को ज्ञापन दिया गया।रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि मंहगाई राहत कैंप के नाम पर केवल जनता को उलझाकर रखना है। ताकि जनता वास्तविक मुद्दों से भटकी रहे और सरकार वाह वाही लूटे। जबकि कर्मचारी व सरपंच तो कैंप का बहिष्कार कर रहे है तो क्यों जनता को गुमराह किया जा रहा है। महंगाई राहत कैंपों में सिर्फ कांग्रेसियों की भीड़ उमड़ रही है।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लुंबाराम चौधरी,वीरेंद्र सिंह चौहान ने भी संबोधित कियामंच संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री जय सिंह राव,दुर्गाराम गरासिया,जिला उपाध्यक्ष किरण राज पुरोहित,बाबू भाई पटेल,नारायण देवासी,कालूराम चौधरी,जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल,दुर्गेश शर्मा, छगन पटेल,सतीश शेट्टी,दशरथ सिंह,मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौर,अंशु वशिष्ठ,रामलाल रनोरा,सिरोही विस्तारक दिलीप दवे,विधानसभा बुथ के प्रभारी महिपाल चारण,मंडल अध्यक्ष महावीर यति,तुलसीराम पुरोहित,कुपाराम देवासी,गणेश राजपुरोहित,नारायण सिंह देलदर,लीलाराम प्रजापत,भरमाराम गरासिया,नरपत सिंह राडबर,रमेश चौधरी,कुंदन मल राठी,हिम्मत राजपुरोहित,विसन सिंह,अर्जुन देवासी,सहित पधाधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply