सिरोही , राजस्थान।

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा ने किया नगर परिषद में शिविर का अवलोकन

(हरीश दवे) ,

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने गुरूवार को नगर परिषद सिरोही में चल रहें महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरो के संग अभियान शिविर का निरीक्षण लेते हुए कैंप स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित नागरिकों से चर्चा की।     

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने अधिकरियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं से लाभान्वित होने से वंचित नही रहे। उन्होंने विभाग वार स्थापित हेल्प डेस्कों पर पहुंचकर योजनाओं के तहत लाभार्थियों के पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आमजन को मंहगाई से राहत दिलाने के लिए कैंपों के दौरान 10 योजनाओं में अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों का पंजीयन किया जाना सुनिश्चित करें।

     

मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने कहा कि आमजन को मंहगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिविरों का आयोजन किया है। उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि वे शिविर में पहुंचकर अपना पंजीयन करवाएं ताकि राज्य सरकार की मंशानुरूप उन्हें लाभंवित किया जा सके। विधायक लोढा ने शिविर में उपस्थित जनसमूह को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर आवश्यक दस्तावेजों के बारें में बताया। विधायक लोढा ने कहा कि प्रत्येक तहसील, उप तहसील व पंचायत समिति में स्थायी शिविर आयोजित किए जा रहें है, जहां पर कोई भी व्यक्ति अपने दस्तावेज उपलब्ध कराकर योजनाओं से लाभंवित हो सकता है।

   

जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने जानकारी देकर अवगत कराया कि शिविर प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित किए जा रहें है। तेज गर्मी के चलते नागरिकोें के लिए छाया- पानी की भी व्यवस्था की गई है। यह सुनिश्चित किया जा रहा हैं कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित होंवे।

Share.
Leave A Reply