श्री विश्वकर्मा सुथार (वंश) समाज संस्थान में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित ।
सिरोही(हरीश दवे)
श्री विश्वकर्मा सुथार (वंश) समाज संस्थान, सिरोही के तत्वाधान में सत्र 2021-22 में शैक्षिक, प्रशैक्षिक एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन संस्थान के छात्रावास सिरोही में किया गया।
प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा तथा विशिष्ट अतिथि एम.आर. सुथार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाली, भंवरलाल सुथार, सेवानिवृत अधीक्षण अभियन्ता जलदाय विभाग, समाज सेवी प्रकाश प्रजापति, पार्षद जितेन्द्र एरन का सानिध्य रहा।समारोह में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर समाज व देश का नाम रोशन करें।मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने होनहार विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए समाज के छात्रों को कडी मेहनत एवं लगन के द्वारा लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। समाज के उच्च पदों पर आसीन प्रतिभाओं का अनुसरण करते हुए समाज हित में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया। उन्होंने आज के समय में समाज में एकता के महत्व को बताया गया।

इस अवसर पर बडी संख्या में समाज के महिलाओं, पुरूषों एवं छात्रों की उपस्थित रही। संस्थान के अध्यक्ष देवाराम सुथार रामपुरा सरपंच ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि इस कार्यक्रम में कुल 90 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार के रूप में मेडल, मोमेन्टो, बैग व प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं शेष अन्य सभी प्रतिभाओं को भी मोमेन्टों, बेग व प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की मौजुदगी में मां सरस्वती एवं श्री विश्वकर्मा प्रभु के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मां शारदे की वन्दना से किया गया। तत्पश्चात् श्री विश्वकर्मा प्रभु की आरती की गई।

संस्थान द्वारा मुख्य अतिथियों एवं समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समाज के अन्य गणमान्य केसाराम केाषाध्यक्ष, रमेश कुमार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं रताराम, नारायणलाल, प्रकाश चन्द्र, देवाराम, मुकेश कुमार, अश्विन कुमार, नरेश कुमार, शांतिलाल, प्रकाश आदि समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।
