वलदरा हनुमान जी मंदिर का वार्षिक मेला सम्पन्न,
जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने किए हनुमान जी के दर्शन कर ग्रामीणों से की मुलाकात ।
सिरोही (हरीश दवे)
बुधवार को वलदरा गांव में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान जी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया मंगलवार रात्रि में विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी व श्रोताओं को भावविभोर किया बुधवार सुबह मां आरती के साथ ध्वजारोहण व महाप्रसादी का आयोजन किया गया इस दौरान मेला लाभार्थी शंकरलाल छगनलाल पुत्र कानाराम प्रजापत का ग्रामीणों ने माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। शाम को सिरोही जिला कलेक्टर डॉ भंवर लाल ने वलदरा हनुमान जी मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की वह जिले में अमन शांति की प्रार्थना की इस दौरान ग्रामीणों ने उनका माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याएं जानी और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।

