शंकराचार्य जयंती श्रीमाली समाज ने रखे अनेक आयोजन,

सिरोही(हरीश दवे)

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, सिरोही के ब्राह्मणो द्वारा श्रीमज्जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य भगवत्पाद की जयंती धुमधाम से मनाई गयी। शंकराचार्य जयंती के उपलक्ष्य मे छोटी ब्रह्मपूरी, महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण, सिरोही मे श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के विद्वान ब्राह्मणो द्वारा अपनी पूर्ण पारंपरिक वेशभूषा मे उपस्थित होकर शंकराचार्यजी की पुजा अर्चना की तथा श्रीमद्भगवतगीता, श्री विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र व श्री गोपालसहत्रनाम स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया, सामूहिक पाठ के बाद भव्य सुन्दरकाण्ड का पाठ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणो सहित छोटी ब्रह्मपूरी तथा सिरोही शहर के प्रबुद्ध व धर्मप्रेमी बन्धुओ द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ बालाजी सुन्दरकाण्ड पाठ सेवा समिति, सिरोही के साथ किया। सम्पूर्ण सनातनजगत की मंगलकामना की भावना से श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के विद्वान ब्राह्मणो व सिरोही के सनातनी धर्मप्रेमी बन्धुओ द्वारा श्रीमज्जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य भगवत्पाद की जयंती पर अपनी पुष्पांजली समर्पित की। पुजन के पश्चात् महाआरती का कार्यक्रम करके प्रसादी ग्रहण की।

इस भव्य आयोजन मे भगवतीलालजी ओझा, खुशवन्तजी त्रिवेदी, चिरंजीलालजी दवे, मुन्नालालजी दवे, अमृतजी व्यास,रिपोर्टर हरिश दवे,मनीष त्रिवेदी, सुनील दवे, विकास दवे, अभिषेक ओझा, कपिल दवे,कुलदीप दवे,हितेंद्र ओझा, शिवप्रसाद व्यास,आशुतोष व्यास, कल्पेश ओझा, कुलदीप दवे, नवीन त्रिवेदी,अशोक दवे, कुणाल त्रिवेदी,जयेश ओझा, तनय ओझा , राजा भाई, आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply