आगामी 1 मई को होगा सिरोही में नवीन रामद्वारा का शिलान्यास ।
शाहपुरा पीठाधीश्वर संत जगतगुरु 1008 श्री रामदयाल जी महाराज करेंगे सिरोही के नवीन रामद्वारा का शिलान्यास ।
सिरोही(हरीश दवे)
जगतगुरु रामदयाल जी सेवा समिति सिरोही के अध्यक्ष शंकर लाल जी माली ने बताया की सिरोही के नवीन रामद्वारा के शिलान्यास के लिए शाहपुरा पीठाधीश्वर संत श्री 1008 जगतगुरु रामदयाल जी महाराज का आगामी 01 मई को पहली बार हमारे शहर सिरोही में प्रवेश हो रहा है यह हम सभी सिरोही वासियों के लिए परम सौभाग्य का विषय है।आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर माली ने बताया की रामद्वारा गादी सिरोही के महंत श्री भजनानंद जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिसमे जगतगुरु के शहर में प्रवेश करते ही उनका शहर सीमा पर समिति सदस्यो व भक्त जनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।इसके बाद रामझरोखा मैदान से माली समाज छात्रावास तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।छात्रावास में महाराज श्री के मुख से आशीर्वचन कार्यक्रम के बाद जगतगुरु शिलान्यास स्थल पहुंचेंगे जहां वह नवीन रामद्वारा भवन का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद सिंधी धर्मशाला में दोपहर 12.30 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।1 मई ,2023 को ही रात्रि 8:30बजे से संतो के मुख से भजनो का लाभ प्राप्त होंगा।दिनाँक 2 मई,2023 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक संत श्री के मुख से प्रवचन का लाभ सिंधी धर्मशाला में प्राप्त होंगा।समिति अध्यक्ष ने सिरोही के सभी भक्त जनों,सनातन प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में सभी कार्यक्रमो में उपस्थित होकर संत श्री के दर्शन व प्रवचन का लाभ प्राप्त करने का निवेदन किया।आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद मिश्र,संरक्षक गुलाबराम गोयल,कोषाध्यक्ष हजारी मल छिपा ओंकार सिंह जी,कैलाश कंसारा,प्रभु सिंह जी,मंजीत सिंह ,देवेंद्र कुमावत,जितेंद्र कुमावत,जयंती लाल जी,वीरेंद्र जी चौहान,जितेंद्र खत्री,अरुण ओझा व सिरोही के भक्त जनों को आयोजन की भव्ययता के लिए दायित्व सौपे गए।
