पोसालिया(हरीश दवे)

भक्तो ने कुलदेवी को लगाई धोक, भजनों व शोभायत्रा में आस्था ने लिए हिलोरे

जीण माता का पाटोउत्स्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न

खंडेलवाल समाज के नाटाणी व कायथवाल गोत्रो की कुलदेवी जीण माताजी मंदिर पोसालिया के वार्षिक मेलोउत्सव में उमड़े श्रद्धालुओं ने रात्रि को भजन संध्या सहित मंदिर पर ध्वजारोहण और शोभायात्रा में भाग लेकर माता की पूजा अर्चना, श्रदालुओ ने मंदिर में धोक लगाकर अपनी भाव भक्ति से नाचते झूमते माताजी की पालकी के साथ शोभायात्रा में अपनी आस्था और श्रद्धा का इजहार किया।

आयोजक जीण माता सेवा समिति मंदिर ट्रस्ट पोसालिया के महामंत्री लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मंदिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इस मौके पर संत सानिध्य के रुप में पधारे युवाचार्य संत अभयदास महाराज का ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाबचंद नाटानी समेत सभी उपस्थित जनों ने युवाचार्य का स्वागत सत्कार किया।

इस अवसर पर रात्रि को आयोजित विशाल भजन संध्या में गायक कलाकार राजेश सेन एवं दिनेश माली ने माता रानी की एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर महिलाओं ने गरबा नृत्य भी किया। मंदिर पर ध्वजारोहन से पूर्व पोसालिया कस्बे में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से माताजी की पालकी के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली।

मेलोत्सव में पधारे युवाचार्य संत अभयदास महाराज तखतगढ़ ने अपने मुखारविंद से आशीर्वचन ओं के साथ प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को मानव जीवन के कल्याण के लिए सदकर्मों को सर्वोपरि बताया। आयोजन के समापन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट मंडल की बैठक संपन्न हुई।

Share.
Leave A Reply