सिरोही /राजस्थान ,
हरीश दवे,
अम्बेडकर सर्किल मार्ग मन्दिरो के निकट खुल रही शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय निवासी।
सिरोही(नगर परिषद)जिले भर समेत जिला मुख्यालय पर अनेक स्थान में आबकारी महकमे की दयानतदारी से अनेक स्थानों पे देशी व विदेशी शराब की दुकान,स्कूल,हाइवे,सड़क किनारे,सरकारी नियमो में धूल झोंक शराब माफियाओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक व आम जन के लिए समस्या सृजित करने वाले स्थानों पर खुली है। इसी कड़ी में अम्बेडकर सर्किल मार्ग,शाहजी की बाड़ी कॉर्नर पर देशी व विदेशी मदिरा की दुकान आबकारी महकमे के सरंक्षण में खुल रही है।इसी स्थान पर पांच बरस पहले भी खुली दुकान के विरोध में मोहल्ले वासी,गायत्री मन्दिर के भक्त,आस्था स्कूल प्रबंधन व पूरे मोहल्ले वासी न नगर वासियो के विरोध से बन्द करनी पड़ी।अब माली समाज छात्रावास पे चल रही दुकान का लोकेशन बदल पुनः इस स्थान पे लगने से मोहल्ले व मन्दिरो व स्कूल के निकट शराबियों के जम घट के अंदेशे में मोहल्ले वासी आक्रोशित हो कर विरोध कर रहे है।

इस बाबत आबकारी अधिकारी से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने मोबाइल नही उठाया।इस बाबत सभापति महेंद्र मेवाड़ा से पूछा तो उन्होंने कहा की मोहल्ले वासी मुझे व आयुक्त को भी विरोध जता चुके है।नगर परिषद ने कोई परमिशन जारी नही की।अब आबकारी विभाग के सरंक्षण में मन्दिर व विद्यालय के निकट 100 मीटर के प्रावधान या सरकारी नियमो की अवेहलना व जन भावना के विरुद्ध खुली तो आक्रोशित मोहल्ले वासियो ने आंदोलन की चेतावनी दी। अब मोहल्ले वासी इस मसले को लेकर न्यायिक प्रक्रिया अपनाने को मजबूर हुए।दर्जनों महिलाओं ने कहा की हम हमारे परिवार व बच्चो को शराब व शराबियों के आतंक से मुक्त रखना चाहते है।पूर्व पार्षद मीनाक्षी देवी ने कहा की अगर इस स्थान से शराब ठेका नही हटाया तो मोहल्ले वासी आंदोलन को मजबूर होंगे।

