सिरोही /राजस्थान,

सिन्दरथ खेतलाजी के मेले में उमड़े श्रद्धालू ।

(हरीश दवे),

दिल्ली कांडला मार्ग से सटे  राजमार्ग पर स्थित प्राचीन सिदरथ खेतलाजी मंदिर मे बैशाख  सुदी पंचमी पर जिले भर से आये भक्तो की भारी भीड़  उमड़ी मंदिर मे मेले जैसा माहौल बना हुआ था  सिंदरथ  पंचायत के सरपंच शिवराज सिंह ने बताया की ऐसे तो बेसाख  के पुरे महीने मे खेतलाजी के दर्शनों के लिए भक्तो का आना लगा रहता है किन्तु पंचमी पर विशेष पूजा होने से भक्तो की संख्या बढ़ जाती है उन्होंने बताया की सिदरथ ग्राम के अलावा जिले व आस पास के जिलों के आलावा गुजरात से भी बड़ी संख्या मे श्रद्धालू दर्शनों के लिए आते है  आज आये हुए श्रद्धांलुओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कर उनके सुख  व लम्बी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने खेतलाजी के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर के बाहर लगे बाजार में खरीदारी की। उन्होने बताया की आगामी 13 मई से 17 मई तक चलने वाले मेले की तैयारी भी जोर शोर से चल रही है पिछले दिनों खेतलाजी के  जीर्णोद्धार निमित्त विभिन्न चढ़ावो का लाभ भक्तो ने लिया है  चार दिन तक भरने वाले मेले मे कई धार्मिक अनुष्ठान विद्वान् जनो, संतो के सानिध्य मे सम्पन्न होंगे।

Share.
Leave A Reply