सिरोही /राजस्थान ||
महंगाई राहत कैंप के नाम पर गहलोत आमजन को गुमराह करना बंद करें–पुरोहित
पुरोहित ने गहलोत सरकार पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का लगाया आरोप ।
जब ग्राम सेवक की हड़ताल पर है तो किस चीज का राहत कैंप–पुरोहित
(हरीश दवे) ,
भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि हम महंगाई को लेकर राहत देंगे, लेकिन आज साढे चार वर्ष हो गए है कांग्रेस अब महंगाई राहत देने का ढोंग अलापने का कार्य कर रही हैं।पुरोहित ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को महंगाई राहत कैंप के नाम पर गहलोत सरकार को घेरा और आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई राहत कैंप केवल एक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका है।पुरोहित ने बताया कि केन्द्र से मोदी सरकार लोगें के घर बैठे बैंक के खाते खुलवा रही है आज किसान सम्मान निधि हर किसान के खाते में पहुंच रही है किसान को कहीं पर भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती पेंशन सीधे उनके खाते में आ रही है । उज्जवला योजना की सब्सिडी, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय व अन्य कई योजनाओं का लाभ आमजन के खाते में सीधे जाता है यहां तक कि नरेगा के मजदूर की मजदूरी भी सीधे खाते में जाती है। इन सभी लाभार्थीयों को कहीं पर बुलाया नहीं जाता और ना ही कहा जाता है कि आपने हमें वोट दिया है हम आपको राहत दे रहे हैं।लेकिन यह पहला अवसर है जब गांव का गरीब व्यक्ति ढाई सौ रूपये पेंशन बढ़ाने के लिए और बिजली की यूनिट का लाभ लेने के लिए कैंपो में जाना पड़ेगा।

आज पेट्रोल, डीजल और बिजली सर्वाधिक रूप से राजस्थान में महंगी है कांग्रेस ने पिछले साढे 4 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किए है कांग्रेस ने अपने घोसना पत्र में भी कहा था की बिजली पर पैसा नहीं बढ़ाएंगे लेकिन आज बिजली तार में नहीं है बल्की बिजली के बिल में जरूर करंट आ रहा है ।पुरोहित ने कहा कि जब पूरे राजस्थान में ग्राम सेवक ही अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर चले गए हैं तो इस राहत कैंप का औचित्य क्या रहा.आमजन महंगाई राहत कैंप में जाकर अपने आप को ठगा महसूस कर रही है निश्चित रूप से कांग्रेस की यह सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है।और आने वाले चुनावों में आमजन कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देगी।
