सिरोही /राजस्थान ||

केवल 11 दिन में कैलाशनगर कालेज भवन बनाने का MOU साइन हुआ ।

(हरीश दवे),

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कितनी तेज गति से काम कर रही है उसका एक दिल चस्प उदाहरण सिरोही में देखने को मिला । कैलाशनगर में कॉलेज भवन बनाने का प्रस्ताव भामाशाह ने 14 अप्रेल को विधायक संयम लोढा व कलक्टर डॉ भवंरलाल को दिया ,जिसको शिक्षा आयुक्तालय ने स्वीकार कर आज 25 अप्रेल को इसका MOU जयपुर में साइन कर भामाशाह को दिया तो भामाशाह खुशी से झूम उठे ।सिरोही विधायक श्री संयम लोढा के खास अनुरोध पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैलाशनगर में कॉलेज खोंलने की घोषणा करने के बाद विधायक ने उस क्षेत्र के भामाशाह श्री शंकरलाल पी माली,श्री समरथ भाई पी माली, चुन्नीलाल जी पी माली ,श्री भगाराम जी पी माली व प्रकाश जी पी माली ,वीर झाड़ोली परिवार से कॉलेज भवन बनाने की बात की ।जिस पर उन्होंने अपने मातुश्री पुरीबाई पुनमाजी माली की स्मृति में 5 करोड़ की लागत से कैलाशनगर में टोरसो कॉलेज भवन बनाने की सहमति दी ,जिस पर भामाशाह ने 14 अप्रेल 23 को कलक्टर डॉ भवंरलाल को लिखित प्रस्ताव दिया । कलक्टर ने यह प्रस्ताव कालेज शिक्षा आयुक्तालय को भेजा । जिस पर आज मंगलवार को श्री सुनील शर्मा,आयुक्त कालेज शिक्षा,जयपुर के साथ कालेज भवन बनाने का MOU स्वीकृत हुआ और सरकार की ओर से आयुक्त सुनील शर्मा व ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन शंकरलाल पी माली ने साइन किये। यह भवन मातुश्री पुरीबाई पुनमाजी माली ट्रस्ट, झाड़ोली वीर- मुम्बई बनायेगे । MOU पर साइन के वक्त ट्रस्ट के चेयरमैन शंकरलाल पी माली,उनके भाई समरथ माली , उनके वेवाई बाबा रामदेव ग्रुप के चेयरमेन रघु भाई माली व पावापुरी ट्रूस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टीव भामाशाह को प्रेरित करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जैन के अलावा आयुक्तालय के जॉइंट डायरेक्टर श्री विमलेश जी सोनी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे । भवन के लिए कलक्टर डॉ भवंरलाल जी ने 37 बीघा भूमि आवंटित की है । यह कालेज वे अपनी मातुश्री पूरी बाई पुनमाजी की स्मृति में बनवाएगे ।इस अवसर पर आयुक्त आईएएस श्री सुनील शर्मा ने ट्रस्ट के चेयरमैन शंकरलाल पी माली का स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ट्रूस्ट ने एक अनुकरणीय योगदान किया है ।

ट्रस्ट के चेयरमैन शंकरलाल माली ने कहा कि हमारे अति पिछड़े क्षेत्र में कभी नही सोचा था कि यहाँ कालेज खुलेगा लेकिन क्षेत्रीय विधायक संयम लोढा के शिक्षा को बढ़ावा देने की सोच व लगन के कारण कालेज खुला ओर यह कालेज भवन बनाने का लाभ हमारे परिवार को मिला जिसके लिए हम हृदय से उनके आभारी है । क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को कॉलेज शिक्षा का लाभ मिलेगा । MOU साइन होने पर विधायक संयम लोढा ने पूनमाराम जी माली परिवार को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह भवन बनाने का जो जनहितकारी निर्णय लिया है वो शिक्षा के क्षेत्र में यह कार्य एक मिल का पत्थर साबित होगा और इस पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा का लाभ स्थाई रूप से मिलेगा । यह भवन 2 वर्ष में बनकर तैयार होगा ।MOU साइन होने व कालेज भवन बनाने से कैलाशनगर क्षेत्र व उनकी मातृभूमि झाड़ोलीवीर में खुशी की लहर फेल गई है और क्षेत्र की जनता माली परिवार को बधाइयां दे रहे है । शंकरलाल पी माली मुम्बई माली समाज के अध्यक्ष है और उनका रेडीमेट गारमेंट्स बनाने का कार्य है और वे अपने गाँव झाड़ोली वीर केआसपास के जो गावटोरसो,तलेटा, विटूड़ा गाव है उनके नाम से पेंट, शर्ट,कमीज,व बच्चों के हर तरह के गारमेंट बनाते है । इनकी फेक्ट्री दादर में है ।माली समाज सिरोही के अध्यक्ष चेतराम माली व रघु भाई माली ने शिक्षा के क्षेत्र में उलेखनीय कार्य कर माली समाज का गौरव बढाने के लिए पुनमाजी माली परिवार को धन्यवाद दिया है।

Share.
Leave A Reply