सिरोही(हरीश दवे) ,
21.04.20231 मई से मिलने लगेगा लाभ ।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 अप्रैल तक कराएं पंजीयन- सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ।
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत जिले में योजना में पंजीकृत सभी सरकारी व निजी चिकित्सालयों में योजनान्तर्गत नि:शुल्क लाभ लिया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत जिले में योजना में पंजीकृत सभी सरकारी व निजी चिकित्सालयों में योजनान्तर्गत नि:शुल्क लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क केटेगिरी के अलावा अन्य सभी को 850 रुपए में किसी भी ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आईडी से देकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है जो एक वर्ष के लिए मान्य होता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जनआधार कार्ड का होना आवश्यक है। एक जनआधार कार्ड में जितने भी नाम जुड़े हुए है वो सभी योजना का रजिस्ट्रेशन के बाद लाभ लेने के पात्र होंगे। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उक्त योजना के तहत पूर्व में 10 लाख रुपए तक का लाभ लिया जा सकता था। जिसे अब बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। साथ ही 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी पॉलिसी में कवर है। योजना में 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर 1 मई से लाभ लिया जा सकता है। वहीं 30 अप्रैल के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर 3 माह बाद 1 अगस्त से लाभ मिलेगा।