आबूरोड,( सिरोही),
‘पेयजल का घड़ा भरने के लिए जल स्रोतों को ढूंढने में थक रहे कदम!
गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है, ऋतु मे भूजल स्तर गहरा रहा है, हेडपंपों, कुओं, बावडियो,नदी,नालो,तालाबो, बांधो आदि जल स्रोतों में नीर रसातल पहुंच रहा है! ऐसे में मानव व पशु पक्षियों वन्य प्राणियों के लिए हलक तर करने की पर्याप्त जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या आबादी एवं पशुधन की जल जरूरत इन दिनों अधूरी है।
– कुओ एवं हेडपंपों मे गहरा गया जल स्तर:-
गांवो में सड़कों के किनारे हेडपंप एवं अंदर इलाकों में निजी कुओं से अधिकतर ग्रामीण जल की आवश्यकता पूरी करते हैं, वर्षा ऋतु एवं सर्दी में पानी के यह जल स्रोत भरपूर रूप से मानव एवं प्राणियों की जल जरूरत पूरी करते हैं लेकिन गर्मी की ऋतु में इन स्रोतों का जल स्तर गहरा जाने से इन स्रोतों पर निर्भरता वाली आबादी की जल कील्लत से जूझती हुई इन दिनों तस्वीरें साफ तौर से सामने दिखाई दे रही है।
-खराब हैंडपंप, प्यासे कंठ:-
गांवो में हैंडपंपों में पानी घट रहा है ऐसे में ग्रामीणजनो एवं पशुधन की प्यास नहीं बुझने तक की किल्लत उभर गई है। अधिकतर हेड पंप गांवो में चेन खराबी, पाइप लीकेज, संचालक हत्था घिछाई, अंदर फुटबॉल खराबी के कारण जल प्रवाह से बाधित है, एेसे निष्क्रिय हेडपंपों की संख्या देलदर एवं आबूरोड तहसील के उन गांवों में ज्यादा है जहां आदिवासी आबादी निवास करती है,।-बेजुबान पशुधन प्यासा:- ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रही जनसंख्या आबादी के साथ उनका पशुधन गहराते जल स्तर के कारण प्यासा है, गाय भैंस बकरीयो की प्यास बुझाने के लिए वहां का पशुपालक त्रस्त है, आने वाले समय में और भी ज्यादा गर्मी का पारा बढ़ जाने पर जल संकट हालातों की भयवहायतो से निजात पाना चुनौतीपूर्ण होगा।
-जल संकट से जूझ रही गांव की ढाणिया:
-जांबूडी के बोसा गांव की खादराफली, कलोराफली, तलेटी के मीण गांव की कुकड़ा फली, उपला गढ़ की पानवा फली, गोरियाफली, गोरसाफली, उपली बोर, निचला गढ़ की कामरा फली वेराफली, उपला खेजड़ा ग्राम पंचायत के निचला खेजड़ा की भूराधेफरा फली, मथारा फली, पिलखाफली, उपला खेजड़ा गांव की सरना फली, गांव फली, खारा फली, पाबा ग्राम पंचायत की सात खेजड़ा, मारगे पीपला, पीपल सरी, दोयतरा ग्राम पंचायत के बोरीबूज, टीटवनधरा, गोयली खेतर, सुरपगला ग्राम पंचायत की डेरी गांव की इंडी फली, थला फली, पीपर माल, इड माल, जायदरा ग्राम पंचायत के उपला टाकिया, निचला टाकिया, आदि गांवों की ढाणियों में जल संकट गहरा गया है।
-प्रमुख चौराहों पर रखे जाएं टैंकर:-
देलदर, एवं आबूरोड तहसील के गांवों के प्रमुख चौराहों पर भी यात्रियों द्वारा हलक तर करने की जुगत दिखाई पड़ती है, दानबोर चौराहा, जांबूडी की साबी वरली, मीन तलेटी, दोयतरा, निचलीबोर तालाब की बारी, उपला गढ़, निचला खेजड़ा, उपला खेजड़ा बूजा, भमरिया, रणोरा तथा जायदरा निचला गढ़ चौराहे पर इन दिनों पर्याप्त पेयजल की सुनिश्चिता किये जाने पर यात्रियों को जल सुविधा सुलभ हो सकेगी।
फोटो:- जल संकट ग्रस्त उपला गढ़ गांव की पानवाफली में मटका भर पानी के लिए जल स्रोतों की तलाश में निकली महिला।
