सिरोही(हरीश दवे) ,

भगवान परशुराम व संत खेतेश्वर महाराज के जन्मोत्सव पर देवधरा सिरोही में निकली विराट शोभायात्रा में गुंजा जयकारा ।

जगह जगह विभिन्न समाज व्यापार मण्ड़ल व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

सरजावाव दरवाजे पर वेद मंत्रों के ब्रह्मघोष में गुंजा आसमान ।

अक्षय तृतीया की पावनतिथि पर देवधरा सिरोही में विष्णु भगवान के चौथे अवतार भगवान परशुराम व संत खेतेश्वर महाराज के जन्मोत्सव पर रामझरोखा मैदान से श्री परशुराम भगवान जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में समस्त ब्राम्हण समाज सिरोही ने विराट शोभायात्रा निकाली जिसमे हजारो सर्वब्राह्मण समाज के सर्वब्रह्मजनो व मातृशक्ति ने ब्रह्म जयघोष से आसमान गुंजा दिया।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रामझरोखा मैदान में सिरोही नगर व गोयली, रामपुरा, डोडुा, पाडीव, माण्डवा, सारणेश्वरजी, पिपलकी, पालडी, नुन, फंुंगडी, मनोरा, धान्ता, वेलांगरी, उथमण, अरठवाड़ा, जावाल, वराडा से आने का ताता लगा हुआ था और निर्धारित समय पर पूजा अर्चना के बाद विराट शोभायात्रा में ऋषि पुत्र केसरीया साफा पहनकर पिताम्बरी व ब्रह्मवेश धारण कर मातृशक्ति भी विशिष्ठ परिधान धारण कर व युवा हाथ में फर्शा लिए जय परशुराम के नारे लगा रहे थे रामझरोखा मैदान से वेद मंत्रो की करतल ध्वनि में प्रारम्भ हुई ।जिसने मुम्बई से आये पूर्व मंत्री महाराष्ट्र व प्रवासी नेता एडवोकेट राज के पुरोहित,जिला प्रमुख अर्जून पुरोहित व ब्रह्म धाम से आये संत खेतेश्वर जी के भक्त गण भी आकर्षक परिधान में आये शोभा यात्रा में शामिल हुए व आयुर्वेदिक चौराहा, वीर मंदिर चौक, निलवणी चौक, सदर बाजार, सरजावाव दरवाजा, बस स्टेण्ड़, सम्पूर्णानन्द कोलोनी जगह जगह सभी समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों व व्यापार मण्ड़ल के जनों ने भगवान परशुरामजी व संत खेतेश्वर महाराज के जयकारेे लगा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व अनेक स्थानो पर मीठे जल शर्बत न शीतल पेय व दूग्ध् की भी व्यवस्था की।

सरजावाव दरवाजे पर पहुॅचने पर सी.एम. सलाहकार विधायक संयम लोढा ने  सभापति महेन्द्र मेवाडा व जनप्रतिनिधियों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व विधायक लोढा ने भगवान परशुराम व संत खेतेश्वर तथा शंकराचार्य के चित्र पर मार्ल्यापण किया।श्री परशुराम भगवान सेवा समिति के संरक्षक आनन्द मिश्रा, अरूण ओझा, अशोक पुरोहित, एडवोकेट दिनेश पुरोहित, संयोजक जय गोपाल पुरोहित, धर्मेन्द्र पुरोहित, मनीष त्रिवेदी, कपिल त्रिवेदी, हेमन्त पुरोहित, कमलेश दवे, मधुसुदन त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, मनीष पुरोहित, कल्पेश त्रिवेदी समेत दर्जनों समिति के पदाधिकारी अपनी अपनी व्यवस्थाओं के साथ मोर्चा संभाले हुए थे व विराट शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण भगवान की झांकी अखाडा व करतब प्रदर्शन व सैकड़ो मातृशक्ति व युवाओ का जोश शोभायात्रा की छटा में अभिवृद्धि कर रहा था और युवा भगवान परशुराम की जय, संत खेतेश्वर महाराज की जय व भारत माता की जय के साथ “जब जब ब्राह्मण बोला है राजसिंहासन डोला हैं” के नारो के साथ आसमान गुंजा रहे थे।सरजावाव दरवाजा, बस स्टैंड, संपूर्णानंद कॉलोनी होते हुए रैली रामझरोखा मैदान में विसर्जित हुई उससे पूर्व आयोजित समारोह में विराट शोभायात्रा को सफल बनाने वाले सहभागियो यशस्वी दानदाताओं व अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।

Share.
Leave A Reply