देलदर(मंडवारिया) /सिरोही ।

मंडवारिया ग्राम पंचायत के अंर्तगत देलदर गांव में महिलाओं की सुविधा के लिए पंचायत द्वारा बनवाया गया महिला स्नानघर पानी के कनेक्शन के अभाव में बंद पड़ा है और स्नानघर पर ताला लगा हुआ है । जिसे अभी तक महिलाओं की सुविधा के उपयोग के लिए चालू नहीं किया गया । जिससे गांव में महिलाओं को जरूरत के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

मौके पर उपस्थित आक्रोशित महिलाओं ने बताया यह स्नानघर काफी लंबे से बनकर बंद पड़ा हुआ है । कुछ दिन पूर्व सरपंच मोहदय को निवेदन करने पर स्नानघर के ऊपर पानी की टंकी लगवा दी गई है लेकिन इस पानी टंकी ऊपर लगा हुआ ढक्कन भी टूटा हुआ है । टंकी खाली पड़ी हुई है और अभी तक टंकी में पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है । जिससे महिलाओं के लिए बना स्नानघर का उपयोग नहीं हो रहा है।एवम स्नानघर के दरवाजे पर भी ताला लगा हुआ है ।

हमारे संवाददाता ने मौके पर जाकर देखा तो स्नानघर के दरवाजे पर ताला हुआ था जिसकी जानकारी मंडवारिया ग्राम पंचायत सरपंच को दी ।

सरपंच, (ग्राम पंचायत मंडवारिया) ने क्या कहा :

सरपंच ने बताया कि देलदर गांव में महिलाओं का सार्वजनिक महिला स्नानघर उपयोग के लिए चालू कर दिया गया है और स्नानघर की चाबी महिला मित्र मंडल वार्ड पंच को दी गई है । और टंकी लगाने का काम स्थानीय व्यक्ति को दिया गया था ।

हमारे संवाददाता ने महिला मित्र मंडल वार्ड पंच से संपर्क किया तो उन्होंने बताया की स्नानघर की चाबी मुझे नही मिली है ।

महिलाओं के आग्रह पर संवाददाता ने टंकी लगाने वाले व्यक्ति से संपर्क करके स्नानघर की चाबी के बारे में पूछा तो उसने बताया की मुझे सिर्फ पानी की टंकी लगाने का कार्य दिया गया था और मैने टंकी लगा दी है । चाबी मेरे पास नहीं है , स्नानघर की चाबी पंचायत में पड़ी है ।

अब देखना यह होगा कि पंचायत प्रशासन बंद पड़ा महिला स्नानघर पानी की टंकी में पानी का कनेक्शन करके कब तक महिलाओं के उपयोग के लिए चालू करवाता है । या फिर यूं ही बिना उपयोग के बंद पड़ा रहेगा ।

Share.
Leave A Reply