सिरोही/ राजस्थान,
सिरोही स्थापना महोत्सव का स्थापक सहस्त्रमल की देहरी पर पूजा अर्चना व दीपदान से हुआ आगाज,
सिरोही स्थापना महोत्सव का स्थापक सहस्त्रमल की देहरी पर पूजा अर्चना व दीपदान से हुआ आगाज,
दशहरा मैदान में देर रात्रि तक चली सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समा,
नन्हें कलाकारों व कत्थक नृत्य में झूमे नगर वासी, शनिवार को शोभायात्रा व अन्य आयोजन।

सिरोही स्थापना महोत्सव का आगाज जिला कलेक्टर डॉ भवरलाल,एसपी ममता गुप्ता,सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा,एसडीएम सुश्री सीमा खेतान, तहसीलदार नीरज कुमारी,सुनीता चारण,सभापति महेंद्र मेवाड़ा,पार्षद व गणमान्य प्रबुद्ध सेकड़ो नगर वासियो की मौजूदगी में पूजा अर्चना व आरती कर किया।
पूजा अर्चना व आरती के पश्चात् दशहरा मैदान में दीपदान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में रेखा ठक्कर जयपुर द्वारा कत्थक नृत्य व क्लासिकल संगीत ( ईस्टूमेंट फ्यूजन, सूफी डांस ), प्रणय – सिरोही के इतिहास की जानकारी के साथ जस्सू, थानू एवं छोटूखान कलाकारो द्वारा जोर दार प्रस्तुतियों में प्रशाशनिक अधिकारी,विधायक,जनप्रतिनिधि,दानदाता भामाशाह व उपस्थित हजारो दर्शक झूम उठे व मध्य रात्रि तक एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों में दशहरा मैदान में डटे रहे व दोनो बाल कलाकार व अन्य कलाकारों ने समा बांध दिया।

22 अप्रेल को प्रातः 8.30 बजे में अहिंसा सर्किल से प्रारम्भ होकर भव्य शौभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा अलग-अलग ग्रूप्स में कार्यक्रम प्रदर्शित किए जायेंगे। इसमें विशेष तौर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 11 बजे से अरविन्द पैवेलियन में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, मेहन्द्री माण्डना व रिल्स विडियोग्राफी प्रतियोगिताए, हथियारों व सिरोही इतिहास की की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जो दो दिवस तक रहेगी। 11.30 बजे से अरविन्द पैवेलियन में दादा पोती दौड, महिला वर्ग में रस्सा कस्सी, म्यूजिकल चेयर एवं मटका दौड प्रतियोगिताएरखी गई है।
इसी दिन पृथ्वी दिवस होने पर लवकुश वाटिका में प्रातः 7 बजे विद्यार्थियों के लिए नेचर वाॅक, दोपहर 12 से 2 बजे तक विभिन्न बाल प्रतियोगिता – चित्रकला- स्केच-पेण्टिंग, प्रदर्शनी – मेजिक शो बच्चों के लिए -बोरा दौड- बेलून फाईटिंग- म्यूजिकल चेयन एवं फैंसी ड्रेस कार्यक्रम रखे गए है।
सांय 7 बजे दशहरा मैदान में सांस्कृतिक संध्या , स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुति, डेजर्ट सम्फनी, प्रणय, सादा डांस गणेश वंदना व विशेष डांस एवं स्वागत राठौड बाॅलीवुड संगीत कार्यक्रम होगा।

