आबूरोड,( सिरोही)
उपलागढ़ – राडा रोड की नालफली तिराहे पर दो आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में दो घायल!
– सड़क दुर्घटना के बाद 3 घंटे तक घायल पड़े रहे दोनों किनारे पर, मौके पर काफी जुटी भीड़ पर अस्पताल ले जाने में किसी ने नहीं दिखाई संवेदना।
सामाजिक पंचायती के आरोप की आशंका के चलते अस्पताल ले जाने से काटते रहे कन्नी!
उपलागढ राडा रोड के नालफली तिराहे पर गुरुवार को दो बाइक आमने-सामने तेज रफ्तार में टकरा गई। जिसमें दोनों बाइको के चालको को गंभीर चोटे आई।टक्कर के बाद दोनों बाइक चालक बुरी तरह से सड़क के दोनों किनारे पर 3 घंटे तक पड़े रहे, आसपास के काफी लोग मौके पर जुटे भी पर सामाजिक पंचायती के आशंका के आरोप लगने के डर से किसी ने भी तत्काल अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। आखिरकार 3 घंटों के बाद एक महिला ने 108 एंबुलेंस को फोन करने की हिम्मत दिखाई और साढे 3 घंटों के बाद एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायल उपला गढ़ की निचली फली निवासी एवं राडा गांव के घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
फोटो:- – उपला गढ़ राडा- रोड़ की नाल फली तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद किनारों पर पड़े घायल एवं मौके पर जुटी भीड़।
