सिरोही(हरीश दवे) ,

22 अप्रेल को रामझरोखा मैदान से गुंजेगा परशुराम भगवान व संत खेतेश्वर महाराज की जय का जयकारा ।
श्री परशुराम भगवान जन्मोत्सव समिति की शोभायात्रा को लेकर विराट पैमाने पर तैयारियां ।
रामझरोखा मंदिर व ग्रामीण क्षैत्रों में बैठक व आमंत्रण का चल रहा दौर ।

आगामी अक्षय तृतीया 22 अप्रेल को जिला मुख्यालय पर श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में विराट परशुराम जन्मोत्सव एवं संत खेतेश्वर महाराज जन्मोत्सव की शोभायात्रा व महाप्रसादी के आयोजन को लेकर सर्वसमाज की बैठक रामझरोखा मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमें समस्त तैयारियों को अन्तिम रूप देते हुए ग्रामीण क्षैत्र में पत्रको के साथ समिति के पदाधिकारियों ने ग्राम प्रभारीयों के साथ घर घर जाकर पत्रक निमंत्रण व आयोजन की तैयारियों पर दायित्व देते हुए हजारो की तादाद में 22 अप्रेल को 04ः30 बजे रामझरोखा मैदान में पहुॅचने का आव्हान किया।
श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक व मीडिया प्रभारी हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रामझरोखा प्रांगण में सिरोही क्षेत्र के सम्पूर्ण ब्राह्मण बन्धुओं की बैठक आनंद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति, सिरोही के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि सहित अधिक संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।

बैठक में संयोजक जयगोपाल पुरोहित ने परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा व कल तक की तैयारियों की समीक्षा की गयी जिसमें निम्न लिखित बिन्दुओं पर चर्चा करके योजना निर्धारित की गयी जिसमें पुरे सिरोही शहर में व ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्तिगत प्रत्येक घर तक पीले चावल व पत्रक देकर निमंत्रण देने हेतु टोली नियुक्त की गयी। प्रत्येक परिवार से मातृशक्ति को शोभायात्रा में सम्मिलित हेतु प्रयास करने का प्रत्येक कार्यकर्ता व ब्राह्मण समाज के प्रत्येक बन्धुवर को स्वयं के स्तर पर जिम्मेदारी दी गयी। साथ ही शोभायात्रा के सम्पूर्ण मार्ग के निरीक्षण हेतु टोली नियुक्त की गयी तथा उस मार्ग पर जल व्यवस्था, शीतल पेय व फल की व्यवस्था हेतु ब्राह्मण बन्धुओं से व्यवस्था करने योजना बनाई गयी। समिति के के युवा हेमन्त पुरोहित ने शोभायात्रा में 11000 रूपये और उससे अधिक राशि देने वाले भामाशाहों को सम्मान देने का सुझाव रखा जिसे सभी ने मान्य किया व उन्होंने मौके पर ही दान दाताओं से वार्ताकर धनराशि भी महोत्सव को सफल बनाने के लिए जुटाई।
उपस्थित जनों ने इस अवसर पर पुरे सिरोही क्षेत्र के ब्राह्मण बन्धुओं के प्रतिष्ठान जैसे दुकान, आफिस, फैक्टरी इत्यादि को दोपहर 2 बजे के बाद मंगल करके शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया तथा शोभायात्रा के बाद भोजन प्रसादी की व्यवस्था रामझरोखा आदर्श विद्या मंदिर में रखी गयी तथा भोजन व्यवस्था हेतु भोजन प्रमुख नियुक्त कर उनकी टीम तय की गयी तथा शोभायात्रा में संतो के समागम हेतु दायित्व निर्धारित किया गया, जो संतो का समुचित सम्मान व उनसे सम्पर्क करेंगे तथा शोभायात्रा में सरजावाव दरवाजे पर मंत्रोच्चार के साथ वेदघोष करते हुए सम्मिलित करने की योजना बनाई गयी तथा शोभायात्रा के समापन के बाद आदर्श विद्या मंदिर रामझरोखा के मैदान पर महाप्रसादी का आयोजन होगा।
बैठक में एडवोकेट प्रमोद दवे, राजेश त्रिवेदी, मधुसुदन पुरोहित, अशोक पुरोहित, अरूण ओझा, धमेन्द्र पुरोहित, मंगलदास वैष्णव, राहुल रावल, कपिल त्रिवेदी, भूपेन्द्र पुरोहित, एडवोकेट दिनेश रावल, मनीष राजपुरोहित, चन्द्रशेखर व्यास, कान्तिदास वैष्णव, रामकरण वैष्णव, हेमन्त वैष्णव समेत दर्जनों जन मौजूद रहे।
समिति के संरक्षक हरीश दवे ने बताया कि सिरोही नगर में मातृशक्ति व युवाओं की टीम ने भी शोभायात्रा में अभूतपूर्व तैयारियां की हैं तथा गोल, पाडीव, ऊड, डोडुआ, रामपुरा, पालडी, जावाल, वराडा, कालन्द्री, मण्डवारिया, नून, फुंगणी, तंवरी सर्वत्र ग्रामीण क्षैत्रों में भी बैनर पोस्टर के साथ प्रचार प्रसार में हॉर्डिंग सजे है व पिपलकी दिनेश रावल, गोयली राजु रावल, दिलीप रावल, कान्तिलाल रावल, अमृत रावल, पालडी दिनेश रावल, हिम्मत रावल, त्रिभुवन रावल, गोल में कल्पेश त्रिवेदी, कैलाश भट्ट, अशोक दवे, मुकेश दवे, सारणेश्वरजी में धमेन्द्र पुरोहित, गोर्धन कश्यप, अंकित रावल, सिन्दरथ धान्ता मे हेमन्त पुरेाहित, नरेन्द्र रावल, कन्हैयालाल पुरोहित, पाडीव में मनीष पुरोहित, हिम्मत शुक्ला, विनोद दवे, माण्डवा में कमलेश रावल, महेश रावल, वराडा में अशोक टाईगर, कमलेश दवे, राहुल पुरोहित, सानवाड़ा में भरत दवे, नया सानवाड़ा में जितेन्द्र रावल इत्यादि दर्जनों परशुराम भक्त जोर जोर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव व संत खेतेश्वर महाराज जन्मोत्सव की शोभायात्रा को विराट एवं ऐतिहासिक बनाने में युद्ध स्तर पर जुटे हुए है।

Share.
Leave A Reply