सिरोही(हरीश दवे) ,

पूज्य संत श्री लिखमीदासजी महाराज का वार्षिक मेला’ 2 मई को होगा

माली समाज सेवा संस्थान (14 परगना) सिरोही में ’पूज्य संत श्री लिखमीदासजी महाराज का वार्षिक मेला’ 2 मई को भव्यता के साथ मनाए जाने के लिए संस्थान के अध्यक्ष चेतराम माली एवं 14 परगनाओं के पदाधिकारियो के साथ बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष ने जानकारी देकर बताया कि मेला 02 मई को आयोजित होगा और मेले की पूर्व संध्या ’01मई,2023’ को सायं 8 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम के साथ ही भोजन प्रसादी भी रखी गई है। इसी प्रकार 2 मई को प्रातः 9 बजे से महा प्रसादी की व्यवस्था रहेंगी। इस वर्ष हो रहे मेले के लाभार्थियों तथा भामाशाहों का बहुमान तथा अगले वर्ष के मेले हेतु चढ़ावे भी 10 बजे से बोलना शुरू किया जाएगा। उन्होंने निमंत्रण पत्रिका 14 परगानाओं को देते हुए स्वजाति बंधुओं,माताओं,बहनों व युवा साथियों को अधिका सहभागिता निभाने के पर जोर दिया। बैठक में निमंत्रण पत्रिका को स्व बन्धुओं तक पहुंचाने, साथ सामूहिक रूप से मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए स्व बन्धुओं को जिम्म्ेादारी तय करते हुए पूरे मेले में हर गतिविधियों की व्यवस्था के कार्यो का बटवारा करते हुए संपूर्ण सहयोग की बात की।

Share.
Leave A Reply