सिरोही(हरीश दवे)
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत श्रीमान जिला कलेक्टर एवं डॉ राजेश कुमार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही के आदेशानुसार माह जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह ने कुल नमूनों 120 लिये है जिसमें से 8 नमूने सब स्टैण्डर्ड एवं 25 मिसब्रांडेड एवं 8 नमूने अनसेफ पाए गए, 48 नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं तथा 31 नमूनों की जांच रिपोर्ट लैब से आनी बाकी है। 8 नमूने अनसेफ
-1.बालेश्वर मिष्ठान भंडार वीरवाड़ा तहसील पिंडवाड़ा जिला सिरोही से मावे का नमूना।
2. महादेव मावा भंडार वेलांगरी सिरोही मावे का नमूना।
3. अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी केसरपुरा तहसील शिवगंज जिला सिरोही घी एवं वेज फैट के नमूने।
4. सोना धारी स्वीट एंड किराना स्टोर सिरोड़ी तहसील रेवदर जिला सिरोही से घी का नमूना।
5. शिवम मसाला उद्योग सिरोड़ी तहसील रेवदर जिला सिरोही से घी का नमूना।
6. अग्रवाल जनरल स्टोर सिवेरा तहसील पिंडवाड़ा जिला सिरोही घी का नमूना।
7. चंपालाल जी मिठाई वाला रोहिडा तहसील पिंडवाड़ा जिला सिरोही से नमकीन का नमूना।
उक्त नमूने के प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

