सिरोही(हरीश दवे) ,

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 बच्चों सहित 3 की मौत

-गौतम ऋषि मेले में जाते हुआ ट्रेक्टर ट्रॉली हादसे में तीन हताहत ,

दो दर्जन से ज्यादा गम्भीर,40 घायल ,

पोसालिया समीपवर्ती सगालिया / अन्दोर में सिरोही जिले के गौतम ऋषि मेले में पोसालिया जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से घायल हुए लोगों को सिरोही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सिरोही के खेतलाजी सियाणा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पोसालिया ​​​​​​में आयोजित होने वाले ​गौतम ऋषि के मेले जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुरुवार रात करीब 8 बजे पलटने से 2 बच्चे और एक महिला की मौत हो गई। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुरुष, महिलाओं और बच्चों सहित 25 से अधिक घायलों को इलाज के लिए सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है।गौतम ऋषि मेले पोसालिया जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से घायल हुए लोगों को सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।गौतम ऋषि मेले पोसालिया जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से घायल हुए लोगों को सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।पालड़ी एम थानाधिकारी प्रभुराम ने बताया कि सियाणा खेतलाजी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर 40-45 लोग पोसालिया में भरने वाले गौतम ऋषि मेले में जा रहे थे। श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली रात करीब 8 बजे अंदौर गांव के पास अचानक पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार करीब 40 से अधिक लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस और एंबुलेंस 108 के तीन वाहनों ने अलग-अलग करके पालडी एम के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

वहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात करीब 25 से अधिक लोगों को सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 2 बच्चे और एक महिला की मौत हो गई।सिरोही अस्पताल में सूचना मिलते ही सिरोही पीएमओ डॉ. वीरेंद्र महात्मा सभी डॉक्टर साथियों के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। सिरोही अस्पताल में 2 बच्चे और एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 2 लोगों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। इधर हादसे की सूचना पर सिरोही कोतवाली पुलिस का एक जाप्ता अस्पताल में पहुंच गया। घायलों के नाम लिखने शुरू कर दिए हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बच्चे, बड़े-बूढ़े सहित करीब 50 लोग सवार थे। तीन दिन तक आयोजित होने वाला गौतम ऋषि का मेला गुरुवार से शुरू हुआ है। मुख्य मेले का आयोजन शुक्रवार को होगा। इसमें भाग लेने के लिए लोग रात को ही जा रहे थे।

हादसे की सूचना के बाद सिरोही कलेक्टर डॉ. भंवरलाल, तहसीलदार सुनीता चारण, सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली व चिकित्सको को आवस्यक हिदायतें दी।

Share.
Leave A Reply