सिरोही/ राजस्थान,

जालोर जिले के सियाणा खेतलाजी गांव से गौतम ऋषि मेले में जा रहे लोगो की का ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से गंभीर हादसा हो गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुगालिया गांव के पास हुआ । ट्रोली में लगभग 50 लोग सवार थे । जिसमे पुरुष, महिलाए, बुजुर्ग और बच्चे भी थे । हादसे में घायल लोगो को सिरोही राजकीय चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर लाया गया । सूचना मिलते ही विधायक संयम लोढ़ा , जिला कलेक्टर, तहसीलदार ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों के इलाज के निर्देश दिए। हादसे मे 3 जनों के मौत की भी खबर मिली है । बताया जा रहा है कि हादसे मे गंभीर घायल लोगो को उदयपुर भी रेफर किया गया है ।

Share.
Leave A Reply