सिरोही(हरीश दवे) ,

जी 20 में भारत की अध्यक्षता विषय पर सेमिनार व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही द्वारा पिंडवाड़ा ब्लॉक में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय झाडोली में जी 20 में भारत की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में सतत् आर्थिक विकास एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर सेमिनार व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवडा ने कहा कि भारत को जी-20 की 01 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक की अध्यक्षता करने का गौरव प्राप्त हुआ है।          

 जी-20 भारत के नेतृत्व में वसुधैव कुटुंबकम यानी एक पृथ्वी एक परिवार व एक भविष्य का सशक्त संदेश देता है। देवडा ने कहा कि जी 20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है।                  

 विश्व का 75 प्रतिशत अन्र्तराष्ट्रीय व्यापार जी 20 देशों मे होता है एंव दुनिया की कुल जी.डी.पी. का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सेदारी जी 20 देशों की है।ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने कहा कि जी 20 में भारत की अध्यक्षता से वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनोतियों का मुकाबला करते हुए सतत् आर्थिक विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।    गहलोत ने बताया कि जी 20 के महिला समूह की दो दिन की अंतर्राष्ट्रीय बैठक 13 और14 अप्रेल को जयपुर  में हो रही है। बैठक में जी20 के देशों में से 18 देशों की 120 अग्रिणी महिलाएँ शिरकत      करेंगी और लैंगिक समानता, विश्वस्तर पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।प्रधानाचार्य श्यामसुंदर व्यास ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील। व्यास ने जी-20 का लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगो केसरिया सफेद और हरा व नीले रंग से प्रेरित होना बताया।वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सिरोही भीक सिंह भाटी ने युवा पीढ़ी को फिट रहने के लिए नियमित दिनचर्या एवं योग व प्रणायाम के महत्व पर जानकारी प्रदान करते हुए फास्ट फूड व तली हुई चीजें से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर विभाग द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया एवं विजेता प्रतिभागियों को विभाग  की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Share.
Leave A Reply