सिरोही , राजस्थान।

(हरीश दवे),

भाजपाइयों ने ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर किया नमन ।

भाजपाइयों ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर नमन किया है एवम सामाजिक न्याय एवं दलितों को सशक्त बनाने में उनके महान योगदान को भी याद किया।भटियानी माता मंदिर सिरोही में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वीं जयंती मनाई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अíपत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।महात्मा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने कहा कि गरीबों, दलितों एंव पिछडों के उत्थान के लिए इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समर्थक थे। वास्तव में वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति आधारित विभाजन और भेदभाव के खिलाफ थे। उन्होंने विधवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए भी काफी काम किया। उन्होंने इसके साथ ही किसानों की हालत सुधारने और उनके कल्याण के लिए भी काफी प्रयास किए। यही कारण है कि आज हर वर्ग के लोगों के मन में उनके लिए श्रद्धा है।चौधरी ने कहा कि आज के दिन यह संकल्प लिया जाना चाहिए कि महात्मा फुले के जीवन दर्शन को हमारे जीवन मे उतार कर, हम सब मिलकर समाज मे फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर समाज के अन्तिम पंक्ति मे बैठने वाले व्यक्ति का उत्थान करेंगें।भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी गोविंद सैनी ने बताया कि इस अवसर पर मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत,लोकेश खंडेलवाल ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल,युवा मोर्चा महामंत्री अनिल प्रजापत,महिपाल सिंह चारण ,अजय भट्ट,प्रीति चौहान,ललित प्रजापत,जितेंद्र खत्री सुनील गुप्ता हितेश माली भंवर माली  रणछोड़ प्रजापत इंदर सिंह मकवाना, हीरालाल, अतिक रावल,लखपत प्रजापत्त, नारायण सुथार, नारायण माली, रमजान भाई आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Share.
Leave A Reply