सिरोही , राजस्थान।

  सिरोही के चिराग माली क्रिकेटर का राजस्थान अण्डर-14 चैलेंजर्स मे चयन 

(हरीश दवे),

राजस्थान क्रिकेट संघ की आगामी 12अप्रैल से होने वाली अण्डर-14 चैलेंजर्स क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 मे जिला क्रिकेट संघ सिरोही के खिलाड़ी चिराग माली खेलेगे इसी प्रतियोगिता के आधार पर राजस्थान टीम का चयन किया जाऐगा।  जिला क्रिकेट संघ सिरोही के सचिव संयम लोढा़ ने जिला क्रिकेट संघ सिरोही के सत्येण मीणा अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह देवडा़ कोषाध्यक्ष, को बताया। जिला क्रिकेट संघ सिरोही की समस्त कार्यकारिणी मे खुशियों की लहर छा गई  चिराग माली सिरोही जिले के नादिया गाँव के है और जिला क्रिकेट टीम मे नितृत्व करते हुँऐ राजस्थान क्रिकेट संघ की अण्डर-14 मे एक ही मैच मे 7 विकेट  ले कर शानदार प्रदर्शन किया था । सचिव लोढा़ एवं पदाधिकारियों ने चिराग को खुब खुब बधाइयां दी ।

 क्रिकेट प्रेमीयो और खिलाड़ियों मे उत्साह देखने को मिला । शैतान स्वरूप मीणा, अशोक कुमार गहलोत,

  मदन रावल, गुलजार खान,रणजी स्मीथ, भरत धवल, गोविंद सिंह देवडा़ , दिलकश खान, सुरेश कुमार कच्चवाह,वसीम खान, राहुल मीणा,गुलाम नबी,आदि ने चिराग को बधाइयां दी।

Share.
Leave A Reply