सिरोही | राजस्थान ,

‘‘ बाल विवाह की सूचना दिए जाने पर बाल कल्याण समिति द्वारा 1100 रू का नकद पुरस्कार,

बाल विवाह की सूचना दिए जाने पर बाल कल्याण समिति द्वारा 1100 रू का नकद पुरस्कार,

(हरीश दवे)  ,

जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल अध्यक्षता में बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम  अभियान की बैठक आत्मा सभागार संपन्न हुई।     

बैठक में जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपखंड कार्यालय में राउड दी क्लाॅक नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए नियंत्रण कक्ष के नम्बर सार्वजनिक करें ताकि बाल विवाह से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।  उपखण्ड स्तर पर स्वंय सहायता समूह,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, साथिन सहयोगिनी, वृताधिकारियों, थानाधिकारियों, पटवारियों,भू-अभिलेख निरीक्षकों, ग्राम पंचायत सदस्यों, कृषि पयवेक्षकों, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियो, शिक्षकों नगरीय निकाय के कर्मचारियों ,जन प्रतिनिधियों एवं शादियों में शामिल होने वाले हलवाई, बैण्ड बाजा, पंडित, डीजे वाले, टेंट वाले, प्रिन्टींग प्रेस आदि के साथ बैठक या कार्यशाला का आयोजन करें। प्रिन्टींग प्रेस को पाबंद करावे कि वे विवाह पत्रिका में वर-वधु की जन्म तिथि आवश्यक रूप से प्रदर्शित करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्त  विद्यालयों में ‘‘बाल विवाह की रोकथान हेतु’’ आवश्यक निर्देश जारी करें।       बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुश्री रतन बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह की सूचना दिए जाने पर समिति के माध्यम से 1100/- का नकद पुरस्कार दिया जावेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जावेगा। उक्त सूचना जिला कलक्टर ,उपखण्ड नियत्रंण कक्ष  एवं चाईल्ड लाईन 1098 पर दी जा सकती हैं।

         

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया गया कि आप विभिन्न गांवों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करावे। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा निर्मित ‘‘बाल विवाह रोकथान हेतु जारी पोस्टर’’ का विमोचन किया गया।

  बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी.शुभमंगला,पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अति.जिला कलक्टर कालुराम खोड, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे, समस्त उपखंड अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई राजेन्द्र कुमार पुरोहित, बाल कल्याण समिति की सदस्य शशीकला मरडीया, उमाराम रेबारी, श्रम कल्याण अधिकारी गजराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत, अति जिला शिक्षा अधिकारी विपिन डाबी, व्यापार मण्डर के अध्यक्ष रघुभाई माली, टेंट एसोसियेशन के प्रतिनिधि, प्रेस प्रिन्टींग संघ के प्रतिनिधि, संरक्षण अधिकारी कन्हैया लाल, आउटरीच वर्कर दिलीप धवल, चाईल्ड लाईन कोर्डिनेटर मनोहर सिंह एवं जंसवत राज आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply