हनुमान जन्मोत्सव पर पिण्डवाड़ा मे वैदिक जपाख्य कर्म व दशांश हृवन के साथ छप्पन भोग प्रसादी चढाई।
V24 न्यूज़ पिण्डवाड़ा/भूपेन्द्र परमार,
पिंडवाडा 6 अप्रैल। धार्मिक नगरी पिण्डवाडा एवं आस पास गांवों में चैत्र पुर्णिमा के अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं वैदिक अनुष्ठान धुमधाम से आयोजित किए गए। इसी क्रम में पिण्डवाडा सरोवर तट पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती एवं रिको क्षैत्र में स्थित सिद्वेश्वर हनुमान मंदिर में भव्य वैदिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।जानकारी के अनुसार पिण्डवाडा के औधौगिक क्षैत्र स्थित श्री शास्वत आश्रम में मंहत अरविन्द पुरी महाराज के पावन निश्रा एवं आबुराज संत सेवा मंडल के मंहत प्रेम भारती, महंत श्रवण गिरी, महंत करण गिरी सहित कई संत महात्माओं की उपस्थिति में आचार्य हरीश ओझा के नेतृत्व में कई विद्ववान ब्राहा्रणों के श्रीमुख से स्पुरित वैद मंत्रोचार की करतन ध्वनि के बीच श्री मारूती नंदन दशांश हृवन, ú हं हनुमंते नम: सवा लाख जपाख्य कर्म अनुष्ठान मुख्य यजमान बलदेवभाई डांगर परिवार गुजरात राजकोट के सहयोग से आयोजित किया गया। वही सुबह प्रात: शुभ मुर्हत में मंदिर का जलाभिशेष, पुजन अर्चन एवं महाआरती के पश्चात तरह तरह व्यंजनों के रूप में 56 भोग महाप्रसादी का बालभोग लगाकर श्री हनुमानजी की आराधना की गई। इस दौरान मंदिर में दिन भर श्रृदालुओं की आवाजाही से मेले सा मौहाल बना रहा। इनकी रही मौजूदगी- इस अवसर पर बलदेव भाई, हरीश ओझा, भरतगर्ग, वीरेंद्र भाई, मनोज सोनी, प्रिंस सोनी, विपुल पटेल, राजू पटेल, चार्मी, नारायण, मीठाराम गरासिया, छगन लाल प्रजापत झाड़ोली, शैतानसिंह, भवरसिंह, अशोक जनापुर, शरद मालवीय सहित आस पास एवं गुजरात रोजकोट, मोरबी से भी कई श्रृदालुओं की मौजूदगी रही।
