भाजपा नगर मण्डल ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस,फहराया झंडा ।
स्थापना दिवस पर भी एक जुट नही हुए भाजपाई,मोर्चा प्रकोष्ठ व पार्षद आये नही नजर ।
सिरोही(हरीश दवे),
भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल ने सिरोही सारणेश्वर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 253* पर पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर संगठन के सभी संस्थापक सदस्य और महान विभूतियों को नमन करते हुए पार्टी का झंडा फहराया गया।भाजपा के 44 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिले का कोई भी पुराना कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि तो क्या नगर मण्डल के मौजूदा पार्षद, नेता प्रतिपक्ष व मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीयो ने स्थापना दिवस में आने की जहमत नही उठाई।
भाजपा स्थापना दिवस के रस्मी आयोजन में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे उपाध्यक्ष नारायण देवासी, मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, महामंत्री जब्बरसिंह चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन की विचारधारा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले असंख्य कार्यकर्ताओं को श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए कहां की राष्ट्र निर्माण को ध्येय बनाकर, देश हित के लिए सर्वस्व अर्पण करने की गौरवशाली संस्कृति ने ही आज भाजपा को देशवासियों की पहली पसंद और विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है। स्थापना दिवस पर बताया गया कि भाजपा का अभिप्राय है ‘सेवा’। अंत्योदय, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्पित, हम एक नए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम, प्रयास, मेहनत और लगन के परिणाम स्वरूप आज भाजपा देश के अंतिम पायदान तक पहुंचने में सफल हुई है।श्रद्धेय अटलजी ने भविष्यवाणी की थी कि “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।“ हमारे प्रेरक इस कालखंड के राष्ट्र पुरुष की भविष्यवाणी साकार हुई है। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व भाजपा भारत के वैभव को विश्व में पुनर्स्थापित करने के साथ देश के हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनी है।

इस अवसर पर पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं श्री रतीलाल पटेल एवं श्री विमलचंद सिंघवी का दुपट्टा टोपी आदि पहनाकर स्वागत सम्मान किया। पार्षद श्रीमती मनीदेवी माली की ओर से सभी का मुंह मीठा कराया गया और सभी ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाइयां दी।
