एसओजी की बड़ी कार्रवाई,पेपर लीक के आरोपी को ओडिसा में दबोचा।
सिरोही(हरीश दवे),
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के वांछित आरोपी को अनिल कुमार मीणा उर्फ शेर सिंह को ओडिशा से एसओजी की गठित विशेष टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।आरोपी को ओडिशा से जयपुर लाने के बाद एसओजी की सघन पूछताछ के बाद पेपर लीक प्रकरण मामले ओर कड़ियां भी उजागर होगी।आरोपी सिरोही ज़िले के भावरी सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत था।व पेपर लीक कांड के बाद फरार चल रहा था।
